टीवी मसाला

Bigg Boss 16: सलमान खान के शो से निकलते ही चमकी अब्दू रोजिक की किस्मत, हाथ लगा बड़ा इंटरनेशनल प्रोजेक्ट

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 25, 2023, 12:31 PM IST

Abdu Rozik big brother: सोशल मीडिया सेंसेशन अब्दू रोजिक की फैन फॉलोइंग दुनियाभर में है।अब्दू इन दिनों अपने इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स में बिजी है। रिपोर्ट के मुताबिक अब्दू रोजकि को इंटरनेशनल रियलिटी शो बिग ब्रदर से ऑफर आया है। इस बात को जानने के बाद छोटे भाईजान के फैंस की खुश का ठिकाना नहीं हैं।

Image

abdu rozik (credit pic: instagram)

Abdu Rozik big brother: बिग बॉस 16 फेम अब्दू रोजिक (Abdu Rozik) ने अपनी क्यूटनेस से घर-घर में पहचान बना ली है। सलमान खान के शो में अब्दू रोजिक ने कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ फैंस का भी दिल जीता है। अब्दू इंटरनेट सेंसेशन बन चुके हैं। ताजिकस्तानी रैपर अब्दू रोजिक की किस्मत बुलंदियों पर है। उनके पास कई बड़े- बड़े प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं। अब्दू रोजिक जल्द सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे। इसके अलावा वो कई इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, अब्दू रोजिक को बिग ब्रदर यूके (Big Broher UK) ऑफर हुआ है। रिपोर्ट की माने तो अब्दू ने इस प्रोजेक्ट के लिए हामी भरी है। इसका मतलब है कि ये शो जून या जुलाई में ये शो शुरू हो सकता है।

आपको बता दें कि बिग ब्रदर यूके पांच साल बाद टेलिविजन पर वापसी कर रहा है। बिग ब्रदर को शिल्पा शेट्टी ने जीता था। इस रियलिटी शो को जीतने वाली वो पहली भारतीय महिला थी। बिग ब्रदर बिग बॉस की तरह एक रियलिटी शो है। बिग ब्रदर को देखते हुए भारत में बिग बॉस शुरू किया गया। इस शो की जबरदस्त फैन फॉलोइंग जबरदस्त है।

अब्दू रोजिक होंगे बिग ब्रदर का हिस्सा

अब्दू रोजिक की फैन फॉलोइंग दुनिया भर में है। अब्दू को उनके ट्रेडिशनल म्यूजिक के लिए जाना जाता था। हाल ही में अब्दू रोजिक का प्यार गाना रिलीज हुआ था। प्यार के अलावा अब्दू रोजिक ने सलमान खान को ट्रिब्यूट देते हुए छोटा भाईजान सॉन्ग रिलीज किया था। अब्दू रोजिक इंटरनेट सेंसेशन Hasbullah Magomedov के साथ हुई कॉन्ट्रोवर्सी को लेकर भी चर्चा में थे। बिग बॉस के घर में अब्दू रोजिक की साजिद खान, एमसी स्टैन, सुंबुल तौकीर खान और निमृत कौर आहूलवालिया के साथ अच्छी बॉन्डिंग थी। फैंस इस पूरे ग्रुप को मंडली कहते थे।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article