टीवी मसाला

Bigg Boss 16: सुंबुल ने दी प्रियंका और शालीन को चुनौती, कौन बनेगा घर का नया कैप्टन?

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 5, 2022, 06:48 AM IST

Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर में नए हफ्ते के साथ नया बवाल शुरू हो गया है। कैप्टेंसी टास्क के दौरान प्रियंका, अंकित, शालीन, सुंबुल होंगे एक- दूसरे के आमने सामने। कलर्स टीवी की तरफ से नया प्रोमो जारी किया गया है।

Image

Bigg Boss 16: सुंबुल ने दी प्रियंका और शालीन को चुनौती, कौन बनेगा घर का नया कैप्टन?

Bigg Boss 16: सलमान खान (Salman Khan) का सबसे पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 16 इन दिनों चर्चा में छाया हुआ है। दर्शकों को एंटरटेनमेंट का भरपूर डोज मिल रहा है। सिर्फ घर में ही नहीं कंटेस्टेंट्स के बर्ताव को लेकर सेलेब्स घर के बाहर भी अपनी राय सोशल मीडिया पर देते रहते हैं। घर के अंदर कैद हुए इन कंटेस्टेंट को 9 हफ्ते बीत चुके हैं। घर में दो ग्रुप साफ तौर पर दिखाई दे रहे हैं। एक ग्रुप में सुंबुल (sumbul), निम्रत, शिव ठाकरे, साजिद खान, एमसी स्टैन है तो दूसरे ग्रुप में प्रियंका चौधरी, अर्चना गौतम, अंकित गुप्ता, टीना दत्ता और सौंदर्या शर्मा है। घर में जल्द कैप्टेंसी टास्क होने वाला है। कर्लस टीवी की तरफ से नया प्रोमो जारी किया गया है। कैप्टेंसी का टास्क प्रियंका, अंकित, सुंबुल और शालीन भनोट के बीच होगा। सभी सदस्यों को अलग- अलग खेलना है।

टास्क में 4 सदस्यों को एक- दूसरे के कपड़ों को गंदा करना है। प्रोमो में शालीन प्रियंका से पूछते हैं अंकित कैप्टन बनेगा। प्रियंका कहती हैं हां। सुंबुल कहती हैं कि इंडिविजुअल बोलकर ग्रुप में खेल रहे हो। टास्क के दौरान निम्रत सुंबुल को मोटिवेट करती हैं। इसके आगे प्रियंका कहती हैं कि इतने दिन से जो तुम लोग ग्रुप में खेल रहे थे तब कुछ नहीं। शालीन और प्रियंका को साथ खेलते हुए देख सुंबुल कहती हैं ये चाहते नहीं है किसी और के पास सत्ता जाए। दर्शक इस बात का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि कौन बनेगा घर का नया कैप्टन?

कौन बनेगा घर का नया कैप्टन?

वीकेंड पर घरवालों ने बयां किया दर्द

वीकेंड का वार एपिसोड में बिग बॉस के घर में टूटा सदस्यों के सब्र का बांध। बिग बॉस ने सभी सदस्यों को कन्फेशन रूम में बुलाया था। प्रियंका से लेकर शिव ठाकरे तक ने अपने दिल की बात कहीं। फैंस वीकेंड का वार एपिसोड का बेसब्री से इंतजार करते हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article