टीवी मसाला

Bigg Boss 16: अर्चना गौतम ने टीना दत्ता के Zuzu को बताया बूढ़ा और अमीर आदमी, कहा- 'वो मंहगे कपड़े...'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 3, 2023, 03:52 PM IST

Bigg Boss 16: अर्चना गौतम (Archana Gautam) को बिग बॉस 16 की सबसे मजबूत कंटेस्टेंट में से एक समझा जाता है। बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में वह टीना दत्ता के कैरेक्टर पर सवाल खड़े करती नजर आ रही हैं। वह टीना को गोल्ड डिगर कहती हुई भी नजर आती हैं। अर्चना ने बताया कि टीना का जूजू कौन होगा।

Image

Tina Dutta and Archana Gautam

KEY HIGHLIGHTS
  • अर्चना गौतम ने उठाए टीना दत्ता के कैरेक्टर पर सवाल।
  • टीना के दोस्त जूजू के बारे में भी अर्चना ने किया खुलासा।
  • अर्चना ने टीना दत्ता को गोल्ड डिगर करार दिया है।

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के घर में अर्चना गौतम (Archana Gautam) और टीना दत्ता (Tina Dutta) के बीच जमकर बहसबाजी देखने को मिली है। बिग बॉस 16 की सबसे मजबूत कंटेस्टेंट में से अर्चना गौतम कई बार विवादित बयान देने की वजह से फैंस के गुस्से का शिकार हो जाती है। अब एक बार फिर अर्चना ने टीना दत्ता के बारे में कुछ ऐसा ही कह दिया है। बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में वह टीना दत्ता के कैरेक्टर पर सवाल खड़े करती नजर आ रही हैं। अर्चना घुमा फिरा कर टीना को गोल्ड डिगर कहती हुई भी नजर आती हैं। टीना दत्ता कई बार अपने करीबी दोस्त जूजू का घर में जिक्र कर चुकी हैं। जब भी वह दुखी होती है तो वह अपने इस दोस्त के बारे में बात करने लगती हैं। बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में अर्चना ने बताया कि टीना का जूजू कौन होगा। अर्चना का मानना है कि टीना का जूजू कोई बूढ़ा आदमी होगा जो इसके लिए मंहगे और ब्रांडेड कपड़े लेकर आता होगा।

अर्चना ने टीना दत्ता को बताया गोल्ड डिगर

टीना दत्ता के कैरेक्टर पर सवाल खड़े करते हुए अर्चना ने सौंदर्या से कहा, 'तुझे क्या लगता है टीना, शो के बाहर शालीन से बात भी करने वाली है। ये पैंसो के पीछे भागती है। इसका ये जूजू पता है कौन होगा, वही एक बूढ़ा सा आदमी। जूजू के पास बहुत सारे पैंसे होंगे जिनसे वह टीना के लिए महंगे-महंगे कपड़े लेकर आता होगा। इसीलिए यह उसके साथ है।' टीना दत्ता और शालीन भनोट के रिश्ते पर घरवालों के साथ ही ज्यादातर दर्शक भी सवाल खड़े कर रहे हैं। हालांकि अर्चना गौतम का इसतरह टीना के कैरेक्टर पर सवाल खड़े करना फैंस को भी पसंद नहीं आ रहा है।

शालीन ने अर्चना और सौंदर्या को कहा लेस्बियन

अर्चना गौतम, शालीन और टीना के रिश्ते पर सवाल खड़े करती नजर आ रही थीं, जिसके बाद उनको मुंहतोड़ जवाब देते हुए शालीन भनोट ने अर्चना और सौंदर्या के रिश्ते पर भी सवाल खड़े किए हैं और उन्हें लेस्बियन करार दिया है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article