Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के लेटेस्ट एपिसोड में एमसी स्टैन और अर्चना गौतम के बीच जमकर बहस बाजी देखने को मिली है। इस बीच दोनों घरवाले एक दूसरे के परिवार पर भी निशाना साधते नजर आए। इस बीच दोनों ने एक दूसरे के माता-पिता को भी लड़ाई में घसीट लिया और भला-बुरा कहने लगे। एक तरफ जहां अर्चना गौतम ने एमसी स्टैन के फैंस को बीच में लाने के कोशिश की जिससे भड़क कर एमसी स्टैन अर्चना के पिता को लेकर कमेंट करने लगे। इस बीच घर के बाकी सदस्य दोनों के बीच इस बहस को रोकने का काम करते दिखे। इस बीच बिग बॉस का एक नया प्रोमो जारी किया गया है। जिसमें अर्चना और स्टैन की लड़ाई से परेशान आकर बिग बॉस अब उन्हे बड़ी सजा देने वाले हैं।
अर्चना और स्टैन की लड़ाई ने पार की सारी हदे
बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में अब्दु के कप्तान बनते ही अर्चना ने साफ-सफाई और काम का मुद्दा उठाया। वह एमसी स्टैन के काम ना करने ने नाखुश थीं, जिसके बाद उन्होंने कहा, ‘इसके सारे फैंस को मैं बोलना चाहती हूं इसने घर में आज तक झाड़ू तक नहीं लगाई है।’ जिसके जवाब में एमसी स्टैन कहते हैं, ‘तेरे बाप का नौकर है क्या?’ इसके बाद दोनों के बीच जमकर बहसबाजी होने लगती हैं। अर्चना कहती हैं मेरे बाप बिग बॉस है। तू उनका नौकर है। रैपर कहते हैं तेरा बाप बिग बॉस है क्या? जिसके बाद अर्चना कहती हैं, शर्म नहीं आ रही है बिग बॉस के बारे में ऐसा कह रहा है? तेरी मां है या नहीं है।
अर्चना और स्टैन को मिलेगी कठोर सजा
इस बीच जारी प्रोमो में सभी घरवाले गार्डन एरिया में खड़े नजर आ रहे हैं। जिसके बाद बिग बॉस कहते हैं, ‘अगर एमसी स्टैन और अर्चना गौतम को अपने फैंस को अपना कमजोर व्यक्तित्व ही दिखाना है तो मेरी फर्ज बनता है कि मैं भी लोगों को यही दिखाऊं’। इसके बाद सभी घरवाले बिग बॉस से माफी मांगते नजर आते हैं।
बता दें इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए श्रीजिता डे, सौंदर्या शर्मा, निमृत कौर आहलूवालिया, साजिद खान, सुंबुल तौकीर खान, टीना दत्ता, शालीन भनोट नॉमिनेट हैं।
