Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर में एमसी स्टैन (MC Stan) और अर्चना गौतम (Archana Gautam) के बीच कोल्ड वॉर चल रही है। दोनों के बीच जमकर किचन ड्यूटी को लेकर जमकर झगड़ा हुआ। एमसी स्टैन ने घरवालों के सामने बिग बॉस का घर छोड़कर जाने की मांग की। आज के एपिसोड में घरवालों के बीच राशन टास्क होगा। इस टास्क के दौरान भी अर्चना और एमसी स्टैन के बीच भी टशन नजर आए, जिसका असर घरवालों के राशन पड़ा। कलर्स टीवी की तरफ से प्रोमो जारी किया गया। प्रोमो में बिग बॉस सभी घरावालों को टास्क देते हुए कहते हैं कि हर बार मेरे कहने पर सभी घरवाले एक गेम खेलेंगे और जो भी इस टास्क को जीतेगा उसे मौका मिलेगा दरवाजे के पीछे अपने मन पसंद राशन को चुनने का ।
पहले राउड के बाद अर्चना गौतम गेम छोड़कर चली जाती हैं और कहती हैं जिस गेम में सच्चाई नहीं है। मुझे नहीं खेलना है। इसके बाद दूसरे राउंड में एमसी स्टैन जीतते है। बिग बॉस स्टैन से कहते हैं आपको गेम खेलना है। इसके जवाब में स्टैन कहते हैं, 'हां बिग बॉस'।
अर्चना और एमसी स्टैन के झगड़े में गया घर का राशन
टास्क के दौरान शिव ठाकरे और साजिद खान उसे समाझते हुए नजर आते हैं जिस पर बिग बॉस कहते हैं कोई फैसला तो खुद लीजिए। अर्चना और एमसी स्टैन के निराशा जनक प्रदर्शन से बिग बॉस काफी नाराज हो जाते हैं और घरवालों का राशन चला जाता है। राशन जाने की वजह से प्रियंका और अर्चना के बीच एक बार फिर से लड़ाई होती है।
प्रियंका कहती हैं टास्क अलग रखो और अपनी पर्सनल फाइट्स को अलग रखो। लड़ने में तो तुम सबसे पहले आती हो फिर टास्क में भी आओ न। अर्चना कहती हैं टॉक टू मॉय हैंड। अर्चना के इस रवैया से हर कोई परेशान है। फैंस देखना चाहते हैं कि वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान का क्या स्टैंड होगा?
