टीवी मसाला

Bigg Boss 16: प्रियंका चौधरी पर बुरी तरह चिल्लाए अंकित गुप्ता, कहा- 'तुम मुझे बोलने दोगी..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 7, 2022, 03:15 PM IST

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के आज के एपिसोड में कप्तानी को लेकर बड़ा घमासान छिड़ने वाला है। आज कप्तानी के दावेदारी का टास्क होगा जिसका संचालन अंकित गुप्ता करेंगे, इस बीच गरमागरमी के माहौल में अंकित अपना गुस्सा प्रियंका पर उतार देंगे। आज का एपिसोड धमाकेदार होने वाला है।

Image

Bigg Boss 16: Ankit Gupta and Priyanka Chaudhary

KEY HIGHLIGHTS
  • बिग बॉस के घर में कप्तानी को लेकर होगी जंग।
  • अंकित गुप्ता आज कप्तानी टास्क में संचालन करेंगे।
  • प्रियंका पर फूटेगा अंकित का गुस्सा।

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के घर में कप्तानी के दावेदारी टास्क को लेकर आज संग्राम छिड़ने वाला है। बिग बॉस, घर वालों को एक टास्क देने वाले हैं, जिसमें कुछ कंटेस्टेंट पुलिस अफसर की वर्दी में नजर आएंगे, वहीं कुछ कैदियों को पोशाक में। इस बीच टास्क का संचालन अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) करने वाले हैं। बिग बॉस में कोई टास्क कभी शांति से नहीं हो सकता है और ये तो कप्तानी टास्क हैं। इस टास्क में भी साजिद खान और निमृत कौर आहलूवालिया, अंकित के संचालन पर सवाल उठाने वाले हैं। इसके साथ ही प्रिंयका और सौंदर्या भी गरमागरमी करने वाले हैं। इस माहौल में खुद अंकित अपना आपा खो देंगे और प्रियंका पर चिल्लाने लग जाएंगे। आइए जानते हैं आज बिग बॉस के एपिसोड में क्या क्या होने वाला है।

प्रियंका पर फूटेगा अंकित का गुस्सा

बिग बॉस ने एक प्रोमो जारी किया है, जिसमें कंटेस्टेंट के बीच गरमागरमी देखने को मिल रही है। सभी कंटेस्टेंट एक दूसरे पर टास्क में चीटिंग का आरोप लगा रहे हैं। इस बीच शिव, निमृत और साजिद का यह मानना है कि अंकित एक फेयर संचालक नहीं हैं और टास्क में अपने दोस्तों को मदद करने के लिए चीटिंग कर रहे हैं। इस तू-तू मैं-मैं के माहौल में प्रियंका, अंकित से यह कहते हुए नजर आती हैं, ‘तू कुछ बोल क्यों नहीं रहा है?’ इस पर अंकित गुस्से में जवाब देते हैं, ‘तुम मुझे कुछ बोलने दोगी तब ही ना बोलूंगा मैं’।

बता दें प्रोमो में साफ नजर आ रहा है कि अंकित अपने दोस्तों को जिताने के लिए चीटिंग पर उतारू हो जाएंगे। जिसके बाद दूसरे टीम के खिलाड़ी उनके संचालन पर सवाल खड़े करेंगे।

कप्तानी के बाद चमक गए अंकित

बिग बॉस के घर का कप्तान बनने के बाद से ही अंकित एक दम से काफी एक्टिव मोड में आ गए हैं। वह खुलकर अपनी बात रख रहे हैं। सभी को लग रहा था कि अंकित केवल प्रियंका की कठपुतली बन कर रह जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब अंकित केवल अपनी ही सुनते हैं और दमदार फैसले ले रहे हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article