टीवी मसाला

Bigg Boss 16: राजा अंकित गुप्ता के हाथों में होगी नए कप्तान की तकदीर! खुलेआम चीटिंग करेंगे प्रियंका-अंकित?

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 7, 2022, 01:44 PM IST

Bigg Boss 16 New Promo: बिग बॉस 16 का नया प्रोमों जारी कर दिया गया है। इस प्रोमो से साफ जाहिर है कि आज बिग बॉस के घर में घमासान होने वाला है। बिग बॉस में आज नए कप्तान की दावेदारी के लिए एक टास्क होने वाला है। जिसके संचालक खुद अंकित गुप्ता होंगे। साजिद की मंडली अंकित पर चींटिंग का आरोप लगा रहे हैं।

Image

Bigg Boss 16 New Promo Ankit Gupta

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के राजा अंकित गुप्ता आजकर लाइमलाइट में चल रहे हैं। कप्तान बनते हीं अंकित का पूरा गेम ही पलट गया है। हाल ही में बिग बॉस 16 का नया प्रोमो जारी किया गया है। इस प्रोमो में नजर आ रहा है कि आज बिग बॉस के घर में जमकर बवाल होने वाला है। दरअसल आज बिग बॉस का घर एक जेल में बदलने वाला है। जहां कप्तानी कुछ लोग पुलिस वाले होंगे तो कुछ जेल के कैदी। यह टास्क बिग बॉस के घर के नए कप्तान की दावेदारी के लिए एक आयोजित होने वाला है। जिसके संचालक खुद कप्तान अंकित गुप्ता होने वाले हैं। इस टास्क में एक बार फिर साजिद की मंडली और प्रियंका-अर्चना और सौंदर्या का ग्रुप आमने-सामने होने वाला है। जारी प्रोमो में साजिद खान, अंकित पर चीटिंग का आरोप लगा रहे हैं।

खुलेआम चीटिंग करेंगे अंकित गुप्ता

राजा अंकित गुप्ता के हाथों में घर के नए कप्तान की तकदीर होने वाली है। बिग बॉस के इस कप्तानी टास्क में अंकित को संचालक बनाया गया है। एक तरफ जहां, प्रियंका और सौंदर्या पुलिस की वर्दी में नजर आ रहे हैं वहीं घर के बाकी सदस्य कैदियों के कपड़ों में दिखाई दे रहे हैं। इस बीच अंकित यह कहते हुए नजर आते हैं, 'चीटिंग करेंगे तो ओपन में करेंगे'। जिसके साथ ही घर में कैदियों और पुलिस वालों के बीच घमासान हो रहा है। इस बीच निमृत, साजिद और शिन अंकित पर चीटिंग का आरोप लगाते हुए भी देखे जा सकते हैं।

फुल फॉर्म में आए अंकित गुप्ता

कप्तान बनते ही अंकित गुप्ता फुल फॉर्म में नजर आ रहे हैं। अंकित खुलकर अपनी बात रख रहे हैं और अपने फैसले खुद ले रहे हैं। इस बीच अब कप्तानी के टास्क में भी अंकित खुलकर अपने दोस्तों को सपोर्ट करते हुए नजर आने वाले हैं। बता दें इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए टीना, शालीन, एमसी स्टेम और सुंबुल नॉमिनेट हो गए हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article