Bigg Boss 16: टीवी के सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 16 (bigg boss 16) में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा चल रहा है। आज वीकेंड का वार एपिसोड आने वाला है। फैंस वीकेंड का वार एपिसोड का बेसब्री से इंतजार करते हैं क्योंकि आज सलमान खान घरवालों की क्लास लगाते हैं। प्रोमो में सलमान खान (Salman Khan) अब्दू के साथ किए गए भद्दे मजाक को लेकर साजिद पर भड़केंगे। इतना ही नहीं वो निम्रत और अब्दू को लेकर भी बात करेंगे। सलमान कहते हैं कि पहले तो साजिद खुद अब्दू की फीलिंग्स को बढ़ावा देते हैं और बाद में निम्रत से कहते हैं कि तू उससे दूर रह।
वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान अब्दू से निम्रत अहलूवालिया को लेकर उनकी फीलिंग्स के बारे में पूछेंगे। अब्दू कुछ भी खुलासा करने से पहले कहते हैं कोई बात नहीं, मैं उससे प्यार करता हूं। शो के दूसरे या तीसरे हफ्ते के बाद से ही हम अच्छे दोस्त है और मुझे पता है कि उनका बॉयफ्रेंड है। घर में सलमान सभी को अब्दू और निम्रत का टॉपिक उठाने से साफ मना कर देते हैं।
अब्दू ने निम्रत के लिए किया अपने प्यार का इजहार
इस ट्वीट को बिग बॉस के फैन पेज ने शेयर किया है। ट्वीट पर यूजर्स लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, साजिद खान ने शुरुआत से ही घर में प्यार और क्रश जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया है। इसकी वजह से अब्दू को लगने लगा कि उनकी निम्रत को लेकर फीलिंग्स दोस्ती से ज्यादा है। दूसरे यूजर ने लिखा, अब्दू छोटे बच्चे नहीं है वो 19 साल के हैं। उन्हें पता है कि क्रश और रिलेशनशिप के बारे में।
शो की शुरुआत से ही घरवाले अब्दू को निम्रत के नाम से चिढ़ाते आए हैं। दोनों की दोस्ती को फैंस बेहद पसंद करते हैं। हर कोई अब्दू की क्यूटनेस पर फिदा है। सलमान खान हमेशा अब्दू को सपोर्ट करते हैं।
