Bigg Boss 16, 07 November Episode Preview Written Update: बिग बॉस 16 के आज 07 नवंबर 2022 के एपिसोड में खूब मनोरंजन मिलने वाला है। आज के एपिसोड़ में रोमांस भी होगा, लड़ाई-झगड़ा भी और एक्शन भी। बिग बॉस में आज एक तरफ जहां गौतम विज (Gautam Vig) और सौंदर्या शर्मा (Soundarya Sharma) के बीच खूब सारा रोमांस देखने को मिलने वाला है, वहीं दूसरी तरह लड़ाई और झगड़े का डोस भी पूरी मात्रा में मिलता रहेगा। आज बिग बॉस के घर में साजिद खान और गोरी नागोरी के बीच घमासान होता नजर आएगा, वहीं प्रियंका चौधरी और निमृत कौर अहलूवालिया के बीच आज गाली गलोच भी देखने को मिलेगी।
गौतम और प्रियंका के बीच रोमांस, मजे ले गए अब्दू और शिव!
बिग बॉस 16 के आज के प्रोमो के में गौतम और सौंदर्या को करीब आते हुए देखा जा सकता है। दोनों एक दूसरे के साथ रोमांटिक भी हो रहे हैं। इस बीच अब्दू रोजिक और शिव ठाकरे मजाकिया अंदाज में दोनों कपल को कॉपी कर रहे हैं। इस बीच जिस प्रकार गौतम और सौंदर्या क्लोज आते हैं ठीक उसी तरह शिव और अब्दू भी एक्ट कर रहे हैं।
प्रियंका और निमृत में हुई गाली-गलौज
जिसके साथ ही आज बिग बॉस के घर का तापमान बढ़ने वाला है। घर में खाने को लेकर प्रियंका और निमृत के बीच घमासान होने वाला है। दोनों के बीच लड़ाई इस हद तक बढ़ जाती है कि वह एक दूसरे को गाली गलोच करने लग जाती हैं। जिसके साथ ही पूरा घर लड़ाई को सुलझाने की कोशिश में नजर आता है। वहीं एक तरफ प्रियंका अंकित पर उनका साथ न देने का भी आरोप लगाती नजर आएंगी।
साजिद ने लगाया गोरी पर चोरी का आरोप
आज के एपिसोड में सलमान की डांट के बाद नींद से जागे साजिद खान भी फुल एक्टिव मोड में नजर आने वाले हैं। साजिद खान, गोरी पर उनका खाना चोरी करने का आरोप लगाते नजर आएंगे। इस बीच शिव भी साजिद की बात कर सहमत करते हुए गोरी पर आग बबूला हो जाएंगे।
अगर आप बिग बॉस के असली फैन हैं तो किसी भी कीमत पर आज का एपिसोड मिस नहीं कर सकते हैं।
