टीवी मसाला

'Bigg Boss 13' फेम Asim Riaz ने Sidharth Shukla को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले 'मेरी और उनकी जगह अब...'

Asim Riaz Recall Sidharth Shukla: सलमान खान के शो 'बिग बॉस 13' का हिस्सा रहे असीम रियाज एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। हाल ही में एक कॉन्सर्ट के दौरान असीम रियाज ने सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर बड़ा बयान दिया। अभिनेता ने बताया कि सिद्धार्थ और उनकी जगह कोई नहीं ले सकता है।

Image

Asim Riaz and Sidharth Shukla

Asim Riaz Recall Sidharth Shukla: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) के शो 'बिग बॉस' के 13वें सीजन में असीम रियाज (Asim Riaz) और सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) ने हिस्सा लिया था। इस की शुरुआत में दोनों अच्छे दोस्त थे लेकिन धीरे-धीरे समय बढ़ने के साथ ये दोस्ती दुश्मनी में बदलती चली गई। इस सीजन को दर्शक आज भी याद करते है। हाल हे में एक कॉन्सर्ट के दौरान असीम रियाज ने सिद्धार्थ शुक्ला को याद करते हुए बड़ा खुलासा किया है। असीम ने बताया कि उनकी और सिद्धार्थ शुक्ला की जगह इस दुनिया में कोई नहीं ले सकता है।

हाल ही में एक कॉन्सर्ट में रैपर असीम रियाज ने दर्शकों से बात करते हुए एक बोल्ड स्टेटमेंट जारी की। असीम रियाज ने कहा, 'मैं अब इतना कहना चाहता हूं कि ऐसा अब कोई नहीं है जो मेरी और सिद्धार्थ शुक्ला की जगह ले सकते।' असीम के इस बयान के बाद सिद्धार्थ शुक्ला के फैन्स भी उनकी तारीफ की है। सिद्धार्थ शुक्ला भले ही इस दुनिया में नहीं लेकिन असीम उन्हें आज भी अपना अच्छा दोस्त मानते हैं और अक्सर याद करते रहते हैं।

सलमान खान के शो 'बिग बॉस 13' में हिस्सा लेने के बाद असीम रियाज रातोंरात स्टार बन गए थे। वो भले ही इस शो के फर्स्ट रनरअप रहे लेकिन असीम की लोकप्रिय में खूब बढ़ोतरी हुई। 'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) से बाहर आने के बाद असीम रियाज ने 'अब किसे बरबाद करोगे' और 'नाइट्स एन फाइट्स' जैसे कई हिट गानों से अपनी पहचान बनाई है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article