टीवी मसाला

'बिग बॉस 11' फेम Bandagi Kalra के घर हुई लूटपाट, भारी मात्रा में कैश के साथ कीमती सामान ले गए चोर

Bigg Boss 11 Fame Bandagi Kalra House Looted: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 11' से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस बंदगी कालरा के घर लूटपाट हो गई है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर बताया कि उनके घर से बड़ी मात्रा में कैश और कीमती सामान चोरी हो गए हैं।

Image

बंदगी कालरा के घर हुई चोरी

Bigg Boss 11 Fame Bandagi Kalra House Looted: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 11' से अपनी पहचान कायम करने वाली बंदगी कालरा पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। बंदगी कालरा के घर पर हाल ही में लूटपाट हो गई है, जिसकी जानकारी खुद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर स्टोरी पोस्ट करके दी है। बंदगी कालरा की स्टोरी के मुताबिक उनके घर से बड़ी मात्रा में कैश चोरी हुए हैं, साथ ही कीमती सामान भी गायब हैं। पोस्ट में बंदगी कालरा ने अपने घर हुई लूटपाट की जानकारी तो दी ही, साथ ही प्रशासन की लापरवाही पर भी तंज कसा। बंदगी कालरा (Bandagi Kalra) की पोस्ट देखते ही देखते सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आ गई हैं।

बंदगी कालरा (Bandagi Kalra) ने बताया कि उनके घर के दोनों दरवाजे टूटे हुए थे। उनकी बहन की शादी थी, जिसकी वजह से उनके घर पर बड़ी मात्रा में कैश रखा था, लेकिन वो भी चोरी हो गए हैं। बंदगी कालरा ने इस सिलसिले में कहा, "कल रात घर आई और देखा कि मेरे घर में चीजें टूटी-फूटी पड़ी हैं और यहां चोरी हुई है। बहुत ही निजी चीजें, पैसे खो गए हैं। मेरी बहन की शादी थी, जिसकी वजह से मैंने घर पर बड़ी मात्रा में कैश रखा था। मेरे घर का कैमरा भी एसडी के साथ चोरी हो चुका है। दो दरवाजे टूटे हुए हैं और किसी को कोई खबर तक नहीं है। हमारा सिस्टम इतना कमजोर है और सुस्त है कि वे लोग अभी चिल कर रहे हैं और कोई एक्शन लेने की जगह डिनर कर रहे हैं। मैं जैसे ही ठीक अवस्था में आऊंगी, तुरंत वीडियो बनाऊंगी।"

बंदगी कालरा (Bandagi Kalra) यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक और स्टोरी पोस्ट की, जिसमें उन्होंने बताया कि वह बहुत हताश और निराश महसूस कर रही हैं। बंदगी कालरा ने इस सिलसिले में कहा, "मुझे कभी इतना असहाय महसूस नहीं हुआ। जिस तरह से चीजें जा रही हैं और कहना चाहिए कि कुछ हो ही नहीं रहा है। मुझे इनकी नौकरी और प्रमाणिकता पर शक होने लगा है। जो कदम अभी तक उठाए नहीं गए हैं तो लग रहा है कि मामला जल्द ही गड्ढे में चला जाएगा। मुझे हमारे सिस्टम से बहुत निराशा हुई है। मुझे हमेशा से पता था, लेकिन अब मैं इसका सामना कर रही हूं और फिर लोग कहते हैं कि आप भारत से बाहर क्यों जाना चाहते हैं? चोरी की जानकारी दिए हुए 30 घंटे बीत चुके हैं।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article