टीवी मसाला

बिग बॉस 11 फेम बंदगी कालरा और पुनीश शर्मा का हुआ ब्रेकअप, कपल ने 6 साल बाद तोड़ा रिश्ता

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jul 23, 2023, 11:33 AM IST

बिग बॉस 11 फेम बंदगी कालरा और पुनीश शर्मा का ब्रेकअप हो गया है। बंदगी ने अपने इंस्टाग्राम पर फैंस को ये जानकारी दी। दोनों एक- दूसरे को पिछले 6 साल से डेट कर रहे थे। बंदगी और पुनीश के फैंस इस बात से काफी अपसेट हैं। बिग बॉस के घर में दोनों को एक- दूसरे से प्यार हो गया था।

Image

Bandagi Kalra and Puneesh Sharma (credit pic: instagram)

बिग बॉस 11 फेम बंदगी कालरा और पुनीश शर्मा पिछले 6 साल से एक- दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। बिग बॉस के घर में दोनों की नजदीकियां बढ़ी थी। बंदगी और पुनीश की जोड़ी को फैंस बेहद पसंद करते थे। बिग बॉस के घर में भी पुनीश और बंदगी एक- दूसरे के साथ कोजी होते हुए नजर आते थे। सलमान खान ने भी दोनों को चेतावनी दी थी कि आप जो भी कर रहे हैं वो नेशनल टेलिविजन पर टेलिकास्ट हो रहा है और आपके पेरेंट्स देख रहे हैं।

बंदगी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर बताया कि वो पुनीश से अलग हो गई है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा, मैंने और पुनीश ने आपसी सहमती से एक- दूसरे से अलग होने का फैसला लिया है। हम दोनों ने एक- दूसरे के साथ अच्छा समय बिताया। हम दोनों ने हमेशा एक- दूसरे को प्यार और सपोर्ट किया है। मैं आप लोगों से अपील करूंगी कि हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखें और किसी भी चीज को जज ना करें। बंदगी ने इस पोस्ट के बाद अपना कमेंट सेक्शन बंद कर दिया।

बंदगी और पुनीश का हुआ ब्रेकअप

बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट्स अक्सर एक- दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं। घर में कुशाल टंडन और गौहर खान से लेकर शमिता शेट्टी से लेकर राकेश बापट तक का रिलेशनशिप घर से बाहर निकलते ही टूट गया। वहीं, प्रिंस और युविका आज भी साथ है। दोनों अपनी मैरिड लॉइफ एन्जॉय कर रहे हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article