टीवी मसाला

भारती सिंह ने छोटे बेटे संग शेयर की 1st Pic, नाम भी किया रिवील

Bharti revealed 2nd Son Name: टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी कॉमेडियन भारती सिंह कुछ वक्त पहले ही दूसरी बार मां बनी थीं। भारती सिंह को दूसरी बार मां बनने के लिए लगातार बधाइयां मिल रही हैं। इसी बीच उन्होंने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है और इंस्टाग्राम पर अपने दूसरे बेटे की पहली तस्वीर के साथ-साथ उसका नाम भी रिवील कर दिया है।

Bharti Singh

Image Source: Instagram

Bharti revealed 2nd Son Name: टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अदाकारा भारती सिंह ने 28 जनवरी के दिन फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया और अपने छोटे बेटे की पहली तस्वीर के साथ-साथ उसकी फर्स्ट पिक भी शेयर की। भारती सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपनी फैमिली तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनके छोटे बेटे के साथ-साथ पति हर्ष लिम्बाचिया और बड़े साहबजादे गोला भी नजर आ रहे हैं। भारती सिंह ने इन तस्वीरों के साथ बताया है कि उनके छोटे बेटे का नाम यशवीर है। भारती इन तस्वीरों में बेहद खुश नजर आ रही हैं और फैंस उनको लगातार कमेंट के माध्यम से बधाई दे रहे हैं।

Bharti Singh2

Bharti Singh2

भारती सिंह की तस्वीरों पर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री ने बरसाया प्यार

भारती सिंह ने जैसे ही इंस्टाग्राम पर अपनी ये प्यारी फोटोज शेयर की, वैसे ही एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री ने प्यार बरसाना शुरू कर दिया। सुनील शेट्टी से लेकर अदा खान समेत कई सितारे अब तक भारती सिंह की फोटोज पर प्यार बरसा चुके हैं। सुनील शेट्टी और अदा खान ने जहां हार्ट इमोजी बनाए हैं, वहीं रुबिना दिलैक ने कमेंट में लिखा है "अति सुंदर।" इन लोगों के साथ-साथ मलाइका अरोड़ा, किश्वर मर्चेंट और पार्थ समथान जैसे सितारे भी भारती सिंह की तस्वीरों पर कमेंट कर चुके हैं।

Bharti Singh

Bharti Singh

टीवी इंडस्ट्री में कॉमेडी क्वीन के नाम से जानी-जाती हैं भारती सिंह

भारती सिंह अमृतसर की रहने वाली हैं। उन्होंने सुदेश लहिरी के साथ अपने कॉमेडी करियर की शुरुआत की थी। सुदेश ही भारती के गुरू हैं, जिन्होंने उनके हुनर को पहचाना और फिर ट्रेनिंग दी। अमृतसर में कॉमेडी के गुण सीखने के बाद भारती सिंह ने टीवी कॉमेडी शोज में हिस्सा लेना शुरू किया और धीरे-धीरे नाम कमाया। कपिल शर्मा, सुदेश लहिरी और कृष्णा अभिषेक जैसे कॉमेडियन्स के बीच भारती सिंह ने न केवल अपनी खास जगह बनाई बल्कि कभी भी अपनी चमक को फीका नहीं पड़ने दिया। फैंस ने भी भारती को खूब प्यार दिया और उनके कैरेक्टर्स घर-घर में फेमस होने लगे। इस वक्त भारती सिंह टीवी इंडस्ट्री की सबसे मशहूर फीमेल कॉमेडियन हैं, जो मुंहमांगे रुपये लेती हैं।

Rahul Sharma
Rahul Sharma author

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे ह... और देखें

End of Article