टीवी मसाला

Elvish Yadav पर फिर गिरी कानूनी गाज, करोड़ों के घोटाले में भारती सिंह को भी दिल्ली पुलिस ने भेजा समन

Bharti Singh And Elvish Yadav Summoned By Delhi Police: कॉमेडी क्वीन भारती सिंह और एल्विश यादव एक बार फिर से कानूनी पचड़ों में फंस गए हैं। दरअसल, एक ऐप आधारित स्कैम के सिलसिले में भारती सिंह और एल्विश यादव को दिल्ली पुलिस ने समन भेजा है। ये स्कैम 500 करोड़ रुपये से जुड़ा है।

Image

एल्विश यादव और भारती सिंह को दिल्ली पुलिस ने भेजा समन

Bharti Singh And Elvish Yadav Summoned By Delhi Police: 'बिग बॉस ओटीटी 2' विजेता एल्विश यादव का नाम आए दिन कानूनी मसलों से जुड़ रहा है। कभी उनकी संपत्ति जब्त होने की खबर आती है तो कभी पुलिस द्वारा उन्हें समन भेजने की बातें सामने आती हैं। वहीं एक बार फिर से एल्विश यादव (Elvish Yadav) कानूनी पचड़ों में फंस गए हैं। हैरत की बात तो यह है कि उनके साथ-साथ भारती सिंह (Bharti Singh) भी कानूनी जंजालों में फंसी हैं। दरअसल, दोनों को एक ऐप आधारित स्कैम के सिलसिले में दिल्ली पुलिस ने समन भेजा है। बताया जा रहा है कि ये स्कैम करीब 500 करोड़ रुपये से जुड़ा है और इस मामले में दिल्ली पुलिस को एक या दो नहीं बल्कि कई बार शिकायतें मिली हैं।

एल्विश यादव (Elvish Yadav) और भारती सिंह (Bharti Singh) के सिलसिले में बात करते हुए दिल्ली पुलिस के एक ऑफिसर ने कहा कि उन्हें करीब 500 शिकायतें मिली थीं, जिसमें आरोप लगाया गया था कि कई सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स ने अपने पेज पर हिबॉक्स मोबाइल ऐप का प्रमोशन किया है और लोगों को ऐप में निवेश करने का लालच दिया है। मामले के मुख्य आरोपी शिवाराम (30) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जो कि चेन्नई का रहने वाला है। शिकायत के मुताबिक, सौरव जोशी, अभिषेक मल्हान, पूरव झा, एल्विश यादव, भारती सिंह, हर्ष लिम्बाच्या, लक्ष्य चौधरी, आदर्श सिंह, अमित और दिलराज सिंह रावत ने लोगों को ऐप के जरिए निवेश करने का लालच दिया।

इस सिलसिले में बात करते हुए दिल्ली पुलिस के डिप्टी कमिश्नर हेमंत तिवारी ने कहा, "हिबॉक्स एक मोबाइल एप्लिकेशन है, जो कि एक बने-बनाए घोटाले का हिस्सा है।" इस ऐप के जरिए आरोपी ने वादा किया था कि वह निवेश की गई राशी को 5 प्रतिशत बढ़ाकर रोज अदा करेगा। ऐप को फरवरी 2024 में लॉन्च किया गया था और अब तक 30 हजार लोग इसमें निवेश कर चुके हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article