Bharti Singh-Harsh Limbachiyaa: टीवी दुनिया की जानी-मानी कॉमेडियन और होस्ट भारती सिंह आए दिन अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। भारती सिंह (Bharti Singh) अब टीवी, ओटीटी के बाद यूट्यूब की दुनिया में अभी अपना काफी बज बना चुकी हैं। जैसा की सभी को मालूम है कि भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया (Harsh Limbachiyaa) ने बीते साल दिसंबर महीने में दूसरे बेटे काजू को जन्म दिया था। अब यूट्यूब चैनल पर भारती सिंह ने बेटे काजू के अन्नप्राशन की झलक दिखाई। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए पूरी खबर। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Dipika Kakar ईलाज के लिए फिर पहुंचीं अस्पताल, परिवार से विदा लेते हुए फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस)
भारती सिंह के बेटे का अन्नप्राशन
कॉमेडीन भारती सिंह ने यूट्यूब चैनल पर वलॉग शेयर कर दिखाया कि कैसे बड़े ही धूमधाम से परिवार की मौजूदगी में छोटे बेटे काजू का अन्नप्राशन किया गया। काजू को जन्म लिए छह महीने हो चुके हैं, ऐसे में भारती और पति हर्ष लिंबाचिया ने अन्नप्राशन की रस्म रखी। पूजा और पूरे विधि-विधान के साथ ये रस्म हुई जिसमें सभी ने एक-एक कर काजू को खीर खिलाई। इस खास मौके पर भारती सिंह ने मेहमानों को रिटर्न गिफ्ट भी दिए और सभी ने मिलकर मस्ती भी की। अन्नप्राशन के लिए काजू, गोला और हर्ष ने आउट्फिट ट्विनिंग की तो भारती सिंह ने बेहद ही सुंदर सूट पहना हुआ था। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: 2026 में दूल्हा बनेंगे Mr Faisu, ब्रेकअप की अफवाहों के बीच Jannat Zubair के लिए कही ये बात)
Bharti Singh और Harsh Limbachiyaa ने किया बेटे काजू अन्नप्राशन/फोटो क्रेडिट-यूट्यूब
