टीवी मसाला

बरुण सोबती ने ठुकराया प्रियंका चाहर चौधरी का Terre Ho Jaayein Hum, इस वजह से दिखाया रवि-सरगुन के शो को ठेंगा

Barun Sobti Not Going To Be Part Of Terre Ho Jaayein Hum: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी जल्द ही रवि दुबे-सरगुन मेहता के 'तेरे हो जाएं हम' में नजर आने वाली हैं। अंकित गुप्ता के बाद शो के लिए बरुण सोबती का नाम सामने आया था, लेकिन अब उन्होंने भी सीरियल ठुकरा दिया है।

Image

'तेरे हो जाएं हम' को बरुण सोबती ने दिखाया ठेंगा

Barun Sobti Not Going To Be Part Of Terre Ho Jaayein Hum: टीवी के चर्चित कपल रवि दुबे और सरगुन मेहता जल्द ही 'तेरे हो जाएं हम' सीरियल लाकर दर्शकों के बीच धमाका करने वाले हैं। इस शो के लिये प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता को कास्ट किया गया था। यहां तक कि शो के पोस्टर भी सामने आ गए थे, जिससे फैंस की खुशी सातवें आसमान पर थी। लेकिन अचानक ही 'तेरे हो जाएं हम' से अंकित गुप्ता ने अपने कदम पीछे खींच लिये। उनका कहना है कि वह 'माटी से बंधी डोर' के बाद कुछ वक्त के लिए ब्रेक पर जाना चाहते हैं। अंकित गुप्ता के अचानक शो से जाने के बाद टीवी के मशहूर एक्टर बरुण सोबती (Barun Sobti) का नाम भी 'तेरे हो जाएं हम' के लिए सामने आया। उन्हें लेकर खबर थी कि वह सीरियल में प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) के साथ मुख्य भूमिका अदा करेंगे। लेकिन हैरत की बात तो यह है कि अब बरुण सोबती ने भी शो को ठेंगा दिखा दिया है।

बरुण सोबती (Barun Sobti) से जुड़े सूत्रों ने बताया कि एक्टर इन दिनों अपनी फिल्म की तैयारी में लगे हुए हैं। इस वजह से वह प्रियंका चाहर चौधरी स्टारर 'तेरे हो जाएं हम' का हिस्सा नहीं बनेंगे। बरुण सोबती के सिलसिले में बात करते हुए उनसे जुड़े सूत्रों ने कहा, "प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) के नए शो में बरुण सोबती की एंट्री की खबर बिल्कुल भी सही नहीं है। बरुण इस समय अपने अगले प्रोजेक्ट की शूटिंग में बिजी हैं, जो कि एक बड़े फिल्ममेकर के साथ एक फिल्म है।" हालांकि 'इस प्यार को क्या नाम दूं' एक्टर से जुड़े सूत्रों ने उनके प्रोजेक्ट के बारे में ज्यादा कुछ खुलासा नहीं किया है।

बता दें कि बरुण सोबती (Barun Sobti) कई हिट वेबसीरीज का हिस्सा रह चुके हैं। वहीं 'तेरे हो जाएं हम' से अचानक अंकित गुप्ता के निकलने पर रवि दुबे और सरगुन मेहता भी हैरान थे। लेकिन से जुड़े सूत्रों का कहना है कि रवि दुबे और सरगुन मेहता, अंकित गुप्ता की मेहनत और लग्न को जानते हैं और आगे चलकर वे साथ में जरूर काम करेंगे।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article