टीवी मसाला

टीवी की इन पॉपुलर जोड़ी ने की थी लव मैरिज, शादी के कुछ सालों बाद ही लिया तलाक

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 30, 2023, 05:07 PM IST

Couples separated After Several year of Marriage: आज हम आपको टीवी की मोस्ट पॉपुलर जोड़ी के बारे में बता रहे हैं जिन्होंने अपने पार्टनर्स को लंबे समय तक डेट किया था और फिर शादी की थी। लेकिन शादी के कुछ सालों बाद ही इन कप्लस ने तलाक ले लिया। कुछ स्टार्स के नाम सुनकर आपको शॉक लग सकता है।

Image

celebs who takes divorce (credit pic: instagram)

Couples separated After Several year of Marriage: हम अक्सर इंडस्ट्री के लोगों के बार में उनके अफेयर, लव मैरिज और तलाक की खबरें सुनते रहते हैं। कई बार कुछ कप्लस को देखकर हमेशा लगता है कि ये दोनों एक- दूसरे के लिए कितने परफेक्ट हैं। कई सेलेब्स ने अपने पार्टनर्स को कई सालों तक डेट करने के बाद उनसे शादी की। आज हम आपको कुछ ऐसे ही टीवी स्टार्स के बारे में बता रहे हैं जिनकी ऑन और ऑफ स्क्रीन केमिस्ट्री काफी अच्छी रही। लेकिन इसके बावजूद शादी के कुछ सालों बाद दोनों का तलाक हो गया। आइए कुछ ऐसे ही सेलेब्स के बारे में जानते हैं जिन्होंने लव मैरिज की और शादी के कई सालों बाद एक- दूसरे से अलग हो गए। इस लिस्ट में बरखा बिष्ट, शुभांगी अन्ने, करण मेहता समेत कई स्टार्स का नाम शामिल हैं।

बरखा बिष्ट और इंद्रनील सेनगुप्ता

टीवी की पॉपुलर जोड़ी बरखा बिष्ट और इंद्रनील गुप्ता के तलाक ने हर किसी को हैरान कर दिया था। कपल ने साल 2008 में शादी की थी। कपल ने शादी के 17 साल बाद एक- दूसरे से अलग होने का फैसला किया है। कपल ने खुद इस बात का हाल ही में ऐलान किया था कि वो जल्द तलाक लेने वाले हैं।

शुभांगी अत्रे और पीयूष पूरे

भाभी जी घर पर है फेम शुभांगी अत्रे ने हाल ही में अपने पति से तलाक ले लिया है। एक्ट्रेस ने शादी के 18 साल बाद अलग होने का फैसला किया। एक्ट्रेस ने अपने इंटरव्यू में कहा था कि हम पिछले एक साल से एक- दूसरे के साथ नहीं रह रहे हैं। हमने इस शादी को बचाने की पूरी कोशिश की। लेकिन हम दोनों के बीच चीजें ठीक नहीं हो पाई।

करण मेहता और निशा रावल

करण मेहता औप निशा रावल ने 9 साल बाद अपनी शादी को खत्म करने का फैसला लिया था। एक्ट्रेस ने करण पर मारपीट और एक्स्ट्रा मेरिटयल अफेयर का आरोप लगाया था। एक्ट्रेस अपने बेटे काविश के साथ रहती हैं। करण ने भी अपनी पत्नी पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए केस फाइल किया है।

आमिर अली और संजीदा शेख

आमिर अली और संजीदा शेख ने 9 साल बाद एक- दूसरे से अलग होने का फैसला किया था। साल 2020 में दोनों की शादी में अनबन की खबरें सामने आई थी। हालांकि दोनों ने इस बारे में कभी कोई बात नहीं की। दोनों ने साल 2022 में एक- दूसरे को तलाक दे दिया था।

जूही परमार और सचिन श्रॉफ

साल 2009 में जूही परमार और सचिन श्रॉफ ने एक -दूसरे से शादी की थी। साल 2013 में कपल की बेटी सामयरा हुई थी। साल 2019 में जूही ने सचिन से अलग होने का फैसला किया था। एक्ट्रेस ने अपनी बेटी सामयरा की कस्टडी को अपने पास रखा था।

राकेश बापट और रिद्धि डोगरा

राकेश बापट और रिद्धि डोगरा ने शादी के 7 साल बाद एक- दूसरे से अलग होने का फैसला किया था। भले ही दोनों साथ नहीं रहते हैं। लेकिन दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article