Bade Achhe Lagte Hain 3 Promo: मेकर्स ने बड़े अच्छे लगते हैं 3 का प्रोमो रिलीज कर दिया है। नकुल मेहता (Nakuul Mehta) और दिशा परमार (Disha Parmar) के शो के ऑन एयर होने का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं। राम और प्रिया की क्यूट नोकझोंक की पहली झलक प्रोमो में देखने को मिली है। मेकर्स ने अनोखे अंदाज में बड़े अच्छे लगता हैं का प्रोमो रिलीज किया है। प्रोमो में राम और प्रिया एक -दूसरे से कहते हैं कि हमें तो वापस आना ही था क्योंकि ऑडियंस हमसे बहुत प्यार करती हैं। दोनों एक -दूसरे को बताते हैं कि ऑडियंस किससे ज्यादा प्यार करती हैं।
मेकर्स ने प्रोमो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, आपने उन्हें याद किया और वो चले आए। आप लोगों के प्यार के खातिर। प्रोमो में नकुल प्रिया से कहता है, वापस तो आना ही था, ऑडियंस को प्यार जो है इतना मुझे। दिशा कहती है मिस्टर कपूर ये आपकी गलतफहमी है। ऑडियंस को प्यार है लेकिन मुझसे। राम आगे कहते हैं कि तुम्हारा सेंस ऑफ ह्यूमर बहुत ही अच्छा है और तुम्हारे बारे में बस यही अच्छी बात है। प्रिया कहती हैं मिस्टर कपूर अपनी कॉफी पिजिए।
बड़े अच्छे लगते हैं 3 प्रोमो आउट
शो को 25 मई को ऑनएयर किया जाएगा। आप इस शो को सोमवार से शुक्रवार रात 8 बजे देख सकते हैं। राम और प्रिया की खट्टी- मिट्ठी नोकझोंक दर्शकों को बेहद पसंद है। शो के तीसरे सीजन में भी नकुल और दिशा राम और प्रिया का कैरेक्टर प्ले करेंगे। लेकिन शो की कहानी नई होने वाली है। सोनी टीवी ने अपने इंस्टाग्राम पर प्रोमो शेयर किया है।
दिशा इस शो की शूटिंग अपने बेबी बंप के साथ करने वाली हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अनाउंस किया है कि वो मां बनने वाली है। राहुल वैद्य और दिशा परमार अपने पहले बच्चे को लेकर काफी एक्साइटेड है।
