टीवी मसाला

BALH 4 Promo: शर्टलेस ऋषभ को देख जिम में बेहोश हुईं लड़कियां, पजेसिव बीवी बन भाग्यश्री ने डाला पर्दा

Bade Ache Lagte Hain Naya Season Latest Promo Video: टीवी की चर्चित एक्ट्रेस शिवांगी जोशी और एक्टर हर्षद चोपड़ा छोटे पर्दे पर तूफान मचाने के लिए तैयार हैं। खास बात तो यह है कि उनके अपकमिंग सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन' से जुड़ा एक और प्रोमो सामने आया है।

Image

'बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन' का धांसू प्रोमो हुआ रिलीज

Bade Ache Lagte Hain Naya Season Latest Promo Video: टीवी की चर्चित एक्ट्रेस शिवांगी जोशी और एक्टर हर्षद चोपड़ा छोटे पर्दे पर धमाकेदार वापसी के लिए तैयार हैं। शिवांगी जोशी और हर्षद चोपड़ा एकता कपूर के अपकमिंग शो 'बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन' में साथ नजर आएंगे। शो में जहां शिवांगी जोशी भाग्यश्री का किरदार अदा करेंगी तो वहीं हर्षद चोपड़ा बतौर ऋषभ नजर आएंगे। खास बात तो यह है कि 'बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन' (Bade Ache Lagte Hain Naya Season) से जुड़ा एक और प्रोमो वीडियो सामने आ चुका है, जिसे देख फैंस की खुशी सातवें आसमान पर नजर आई। शो के लेटेस्ट प्रोमो में ऋषभ के चार्मिंग अंदाज और भाग्यश्री के तीखे तेवर ने लोगों का दिल जीत लिया।

'बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन' (Bade Ache Lagte Hain Naya Season) के प्रोमो वीडियो में दिखाई दिया कि भाग्यश्री और ऋषभ एक साथ जिम में कदम रखते हैं। लेकिन ऋषभ को देख कुछ लोग मजाक उड़ाना शुरू कर देते हैं। ऐसे में ऋषभ शर्टलेस होकर अपना स्वैग दिखाता है, जिससे वहां मौजूद एक लड़की बेहोश हो जाती हैं। लेकिन ऋषभ उस बेहोश हुई लड़की का ध्यान रखता है, जिसे देख बाकी लड़कियां भी उसपर डोरे डालना शुरू कर देती हैं। लेकिन तभी भाग्यश्री पजेसिव बीवी बन अपने पति को दूसरी लड़कियों से दूर ले जाती है। वो जाते-जाते मैसेज देती है कि मैनहुड बॉडी बनाने से नहीं कैरेक्टर बनाने से आता है।

'बड़े अच्छे लगते हैं नया सीजन' (Bade Ache Lagte Hain Naya Season) का ये प्रोमो वीडियो देख फैंस तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। इसमें हर्षद अरोड़ा और शिवांगी जोशी की केमिस्ट्री भी देखने लायक रही। बता दें कि सीरियल 16 जून से टीवी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। सीरियल रात के 8:30 बजे सोनी टीवी पर टेलीकास्ट होगा, जिसका अब फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article