टीवी मसाला

Avika Gor ने शादी के बाद ससुराल में मनाई पहली दिवाली, पति मिलिंद चंदवानी के साथ दिये रोमांटिक पोज

Avika Gor-Milind Chandwani First Diwali After Marriage: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस अविका गोर की शादी के बाद इस बार पहली दिवाली थी, जिसे उन्होंने ससुराल में बेहद धूमधाम से मनाई। अविका गोर और मिलिंद चंदवानी ने साथ में दिवाली की तस्वीरें भी साझा की हैं, जो देखते ही देखते वायरल हो गईं।

Image

फोटो क्रेडिट- मिलिंद चंदवानी इंस्टाग्राम

Avika Gor-Milind Chandwani First Diwali After Marriage: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस अविका गोर ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। अविका गोर इन दिनों 'पति पत्नी और पंगा' शो में नजर आ रही हैं। यहां रहते हुए ही अविका गोर और मिलिंद चंदवानी ने शादी भी रचाई थी, जिसकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं। अविका गोर और मिलिंद चंदवानी (Milind Chandwani) ने शादी के बाद अपनी पहली दिवाली मनाई, जिससे जुड़ी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं। अविका गोर (Avika Gor) की ससुराल में ये पहली दिवाली थी, जिसमें एक्ट्रेस की खुशी देखने लायक रही। उनकी तस्वीरें देख फैंस भी प्यार लुटाते हुए नहीं थक रहे हैं।

अविका गोर (Avika Gor) और मिलिंद चंदवानी (Milind Chandwani) ने परिवार संग शादी के बाद पहली दिवाली मनाई। जहां अविका गोर ग्रे साड़ी में नजर आईं तो वहीं मिलिंद चंदवानी पिंक कुर्ते में दिखाई दिये। दोनों एक फोटो में एक-दूजे की आंखों में खोए नजर आए। वहीं अगली तस्वीर में अविका गोर और मिलिंद चंदवानी परिवार के साथ पोज देते दिखाई दिये। अविका गोर और मिलिंद चंदवानी की मुस्कुराहट इस दौरान देखने लायक रही। तीसरी तस्वीर में भी अविका और मिलिंद की खुशी सातवें आसमान पर रही।

मिलिंद चंदवानी (Milind Chandwani) ने इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, "पहली दिवाली शादी के बाद। आप सभी को और आपके परिवार को दिवाली की ढेर सारी शुभकामनाएं। हम आशा करते हैं कि आप लोगों का ये दिन बेहद खूबसूरत हो आपके परिवार के साथ।" यूं तो अविका गोर और मिलिंद चंदवानी की तस्वीरों पर लोगों ने खूब प्यार लुटाया। लेकिन एक यूजर ने अविका गोर को सलाह देते हुए कहा, "झूठ नहीं बोलूंगी। अभी अभी शादी हुई है। थोड़ा तो सज लो, वापिस नहीं आएगा ये वक्त।" बता दें कि अविका गोर और मिलिंद चंदवानी ने 30 सितंबर को शादी रचाई थी। उनकी शादी में हिना खान और ईशा मालवीय ने मिलिंद चंदवानी के जूते चुराए थे।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article