टीवी मसाला

भारत-पाकिस्तान तनाव को देखते हुए Asim Riaz ने टाल दी अपने नए गाने की लॉन्चिंग, लोगों से शांति बनाए रखने के लिए की प्रार्थना

Asim Riaz Postpones His Song Launch: 'बिग बॉस' फेम असीम रियाज अपने नए गाने की लॉन्चिंग को लेकर काफी लंबे समय से चर्चा में बने हुए थे। हालांकि अब असीम रियाज ने भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव को देखते हुए अब अपने गाने की लॉन्चिंग को एक हफ्ता आगे के लिए टाल दिया है।

Image

Asim Riaz

Asim Riaz Postpones His Song Launch: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) के रिएलिटी शो 'बिग बॉस' में असीम रियाज (Asim Riaz) ने हिस्सा लिया था। इस शो से असीम रियाज ने भारत में खूब लोकप्रियता हासिल की। 'बिग बॉस' (Bigg Boss) के खत्म होने के बाद से ही असीम रियाज की फैन फॉलोइंग में हर गुजरते दिन के साथ इजाफा हुआ है। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक असीम रियाज ने अपने नए गाने की लॉन्चिंग को टाल दिया है। असीम रियाज ने यह फैसला भारत-पाकिस्तान के बीच चले तनाव को देखते हुए लिया है।

टाल दी असीम रियाज ने अपने गाने की लॉन्चिंग

'बिग बॉस' में हिस्सा ले चुके असीम रियाज एक एक्टर के साथ-साथ सिंगिंग और रैप की दुनिया में खूब नाम कमा रहे हैं। असीम रियाज इस हफ्ते अपने नए गाने को लॉन्च करने वाले थे लेकिन उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच चले रहे तनाव को देखते हुए अपने गाने को लॉन्च करने का फैसला टाल दिया है। असीम रियाज ने अपने फैन्स को सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया की वो अब इसे 14 मई को रिलीज करेंगे।

असीम रियाज ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा, 'दो देशों के बीच मौजूदा तनाव को देखते हुए मैंने अपने गाने की रिलीज को एक हफ्ते आगे टाल दिया है। इस गाने की नई लॉन्च डेट अब 14 मई है। कुछ बातें म्यूजिक से बढ़कर होती हैं। सभी के लिए शांति और शक्ति की प्रार्थना करता हूं।' असीम रियाज के इस फैसले की कई लोगों ने तारीफ की है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article