मंजरी के गुम होने से हर्ष की हालत हुई खस्ता, आरोही ने मिटाए अभिमन्यु की मां के एक्सीडेंट के सारे सबूत 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 21, 2022, 04:09 PM IST

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: ये रिश्ता क्या कहलाता है कि कहानी में अब हाई ड्रामा होने वाला है। ऐसा इस लिए क्योंकि अभिमन्यु को मंजरी बुरी हालत में मिलने वाली है। वहीं आरोही एक्सीडेंट के सभी सबूत मिटाने वाली है। 

मंजरी के गुम होने से हर्ष की हालत हुई खस्ता, आरोही ने मिटाए अभिमन्यु की मां के एक्सीडेंट के सारे सबूत 

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming Episode: छोटे पर्दे के पॉपुलर टीवी सीरयल ये रिश्ता क्या कहलाता है में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। इस टीवी सीरियल के पिछले कुछ एपिसोड में देखा गया कि कैसे आरोही अभिमन्यु से नाराज होकर नींद वाली दवा खा कर कार चलाती है। अक्षरा अपनी बहन को रोकने की कोशिश करती है लेकिन वह उसकी बात नहीं मानती है। जिसके बाद आरोही की कार से किसी का एक्सीडेंट हो जाता है। दूसरी ओर मंजरी भी बिरला हाउस से गायब है। बिरला हाउस में सब मंजरी को ढूंढने की कोशिश करते हैं लेकिन किसी को भी मंजरी का पता नहीं चलता है। इसी बीच अभिमन्यु शवगृह में एक महिला की बॉडी की पहचान करने जाता है। अभिमन्यु बहुत डरा रहता है लेकिन वह महिला मंजरी नहीं होती है। उस महिला को देखने के बाद अभिमन्यु गिरने ही वाला होता कि अक्षरा उसे बचा लेती है।

घर में सब कोई मंजरी के गुम होने से परेशान है। सबको यह पता चल जाता है कि मंजरी की अहमियत बहुत ज्यादा है। वहीं दूसरी ओर, गोयंका परिवार में आरोही वंश की बात सुन लेती है। वंश मंजरी के गुम होने वाली जगह के बारे में बताता है। जिसके बाद आरोही को याद आता है कि यह वही जगह थी जहां उसकी कार से किसी से एक्सीडेंट हुआ था। जिसके बाद वह अपने कार के पास जाती है और कार पर लगे खून के दाग को मिटा देती है और कपड़े जला देती है। आरोही इस गिल्ट में बहुत परेशान हो जाती है। आने वाले एपिसोड में यह भी देखा जाएगा अभिमन्यु मंजरी की तलाश में बाहर जाता है जिसके बाद वह मंजरी की साड़ी देखता है और उसे ढूंढ लेता है। 

अपकमिंग एपिसोड में यह भी देखा जाएगा कि अभि मंजरी को बिरला अस्पताल लेकर जाएगा। जिसके बाद वंश गोयंका परिवार को यह बताएगा कि मंजरी का पता लग गया है लेकिन उसकी हालत बहुत नाजुक है। इसके बाद अभि पुलिस से यह कहेगा कि भले ही मंजरी का एक्सिडेंट गलती से हुआ हो लेकिन उसकी मां को वहां ऐसे ही नहीं छोड़ना चाहिए था। 

End of Article