आपके लगभग सभी पसंदीदी टीवी शोज की शूटिंग शुरू हो चुकी है। मेकर्स और प्रोक्डशन हाउस ने स्टार्स, क्रू मेंबर्स को लेकर सुरक्षा के सभी इंतजाम किए हुए हैं। हालांकि कुछ स्टार्स ने कोरोना वायरस महामारी से डर से शोज छोड़ दिए हैं। वहीं कई टीवी शोज के लीड स्टार्स के रिप्लेस होने की खबरें लगातार आ रही हैं। ताजा जानकारी टीवी शो ये हैं चाहतें के सेट से आई है। इसमें भी एक चाइल्ड टीवी स्टार को रिप्लेस कर दिया गया है।
दरअसल कोरोना वायरस महामारी से सुरक्षा को लेकर सामने आई नई गाइडलाइन के बाद 10 साल की उम्र से छोटे बच्चे शूटिंग सेट पर आना अलाउड नहीं है। इसी वजह से ये हैं चाहतें के चाइल्ड स्टार विधान शर्मा को रिप्लेस कर दिया गया है। खबर है कि विधान शर्मा को चाइल्ड एक्टर योग्य भसीन रिप्लेस कर रहे हैं। अब योग्य भसीन टीवी शो ये हैं चाहतें में सारांश का रोल निभाएंगे।
चाइल्ड एक्टर योग्य भसीन को कंगना रनौत की फिल्म पंगा के लिए जाना जाता है। फिल्म में योग्य भसीन ने कंगना के बेटे का रोल निभाया था। आपको बता दें, इससे पहले पवित्र भाग्य में रीवा अरोड़ा ने वैष्णवी प्रजापति को रिप्लेस किया है। वहीं कसौटी जिंदगी की-2 में तहसीन शाह ने सुमाया खान की जगह ली है।

