फिल्म मेकर विवेक अग्निहोत्री के एक ट्वीट से मचा बवाल, कपिल शर्मा को बॉयकॉट करने की मांग करने लगे लोग 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 8, 2022, 11:59 PM IST

Netizens Demand To Boycott Kapil Sharma: सोशल मीडिया पर कपिल शर्मा को बॉयकॉट करने की मांग की जा रही है। विवेक अग्निहोत्री के एक ट्वीट की वजह से कपिल शर्मा मुसीबतों में फंसते जा रहे हैं। 

फिल्म मेकर विवेक अग्निहोत्री के एक ट्वीट से मचा बवाल, कपिल शर्मा को बॉयकॉट करने की मांग करने लगे लोग 

Social Media Users Demands To Boycott Kapil Sharma: एक ट्वीट की वजह से एक बार फिर कपिल शर्मा के ऊपर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। कॉमेडियन एक ट्वीट की वजह से वापस सुर्खियों में छा गए हैं और ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे हैं। लेकिन इसकी वजह कपिल शर्मा के आगामी प्रोजेक्ट्स या उनके जोक्स नहीं हैं। कपिल शर्मा पर यह जो मुसीबत आई है उसकी वजह से सोशल मीडिया पर उन्हें लोगों की खूब खरी-खोटी सुननी पड़ रही है और सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल, विवेक अग्निहोत्री के एक ट्वीट की वजह से कपिल शर्मा मुसीबतों में घिरते जा रहे हैं। यहां जानिए ऐसा क्या हो गया जिसकी वजह से कपिल शर्मा पर लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। 

हाल ही में फिल्म मेकर विवेक अग्निहोत्री को एक फैन ने यह रिक्वेस्ट किया था कि वह अपनी आगामी फिल्म का प्रमोशन कपिल शर्मा के शो पर करें। विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित द कश्मीर फाइल्स जल्द ही रिलीज होने वाली है जिसे देखने के लिए फैंस बेकरार हैं।

विवेक से एक फैन ने यह रिक्वेस्ट किया था कि वह अपनी आगामी फिल्म का प्रमोशन कपिल शर्मा के शो पर करें। लेकिन विवेक अग्निहोत्री ने एक ट्वीट करते हुए यह लिखा कि वह कोई नहीं होते जो यह तय कर सके कि कपिल के शो पर उनकी फिल्म का प्रमोशन होगा या नहीं। 

इसके साथ विवेक अग्निहोत्री ने एक और ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने यह बताया था कि द कपिल शर्मा शो के मेकर्स ने उनकी फिल्म का प्रमोशन अपने शो‌ पर करने से मना कर दिया है। उन्होंने कारण बताते हुए कहा कि मेकर्स यह मानते हैं कि इस‌ फिल्म में कोई कमर्शियल स्टार को फीचर नहीं किया गया है इसके लिए इस फिल्म का प्रमोशन द कपिल शर्मा शो में नहीं किया जाएगा। इस‌ ट्वीट की वजह से लोगों का गुस्सा कपिल शर्मा पर बढ़ता जा रहा है और ट्विटर पर उन्हें बॉयकॉट करने की मांग की जा रही है। लोगों का गुस्सा इतना बढ़ गया है कि वह कॉमेडियन को बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं।

End of Article