बिग बॉस 16 का हिस्सा बनेंगी उर्फी जावेद, बिग बॉस ओटीटी के बाद सलमान खान के रियलिटी शो का मिला ऑफर?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 5, 2022, 10:01 AM IST

Urfi Javed Part of TV reality show Bigg Boss 16 : उर्फी जावेद को बिग बॉस ओटीटी में भी देखा गया था लेकिन शो में उनका कार्यकाल बेहद भूलने योग्य था। क्योंकि वह एलिमिनेट होने वाली पहली शख्स थीं...

बिग बॉस 16 का हिस्सा बनेंगी उर्फी जावेद, बिग बॉस ओटीटी के बाद सलमान खान के रियलिटी शो का मिला ऑफर?

Urfi Javed in Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 खूब सुर्खियां बटोर रहा है। ताजा नाम जो चर्चा में है वह उर्फी जावेद का है। चर्चा है कि उर्फी से सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस-16 के लिए संपर्क किया गया है। फिलहाल उर्फी की हिट रियलिटी शो के निर्माताओं के साथ बातचीत कर रही है। इससे पहले वह टीवी पर बेपनाह और ये रिश्ता क्या कहलाता है जैसे शोज कर चुकी हैं। हालांकि बिग बॉस ओटीटी में भी उनको देखा गया था लेकिन शो में उर्फी का कार्यकाल बेहद भूलने योग्य था। क्योंकि वह एलिमिनेट होने वाली पहली शख्स थीं। 

उर्फी जावेद ने बिग बॉस ओटीटी से बाहर निकलने के बाद जीशान खान को दोषी ठहराया था। हालांकि शो से बाहर आने के बाद उर्फी जावेद को उनके फैशनसेंस की वजह से जरूर बेहद लाइमलाइट मिली। उर्फी जावेद आए दिन अपने कपड़ों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। चाहे वह सेफ्टी पिन से बनी ड्रेस हो या रस्सी से बनी हो। एक्ट्रेस जानती हैं कैसे सबका ध्यान आकर्षित करना है। हाल ही में जुहू बीच पर मरमेड से इंस्पायर उर्फी जावेद के लुक ने भी लोगों को हैरान कर दिया था। हालांकि उन्हें फैशनसेंस के लिए जमकर ट्रोल किया जाता है। वहीं इसमें कोई शक नहीं कि उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा पहचाने जाने वाले लोगों में से एक हैं। 

Actress covers her body with rose petals

बिग बॉस ओटीटी से बाहर निकलने के बाद, उर्फी जावेद ने बताया था कि उन्होंने घर से ही स्लट-शेमिंग से लड़ाई लड़ी थी। अभिनेत्री ने खुलासा किया कि वह अपने करियर के आगे ना बढ़ने को लेकर काफी उदास हो गई थीं। इन दिनों में उर्फी जावेद ने तीन से चार पंजाबी म्यूजिक वीडियो भी किए हैं। वहीं उर्फी जावेद अपने हालिया सेमी न्यूड फोटोशूट को लेकर भी चर्चा में हैं। बता दें, बिग बॉस 16 अक्टूबर के पहले हफ्ते से ऑन एयर होगा। अब तक कंटेस्टेंट के तौर पर कनिका मान, सनाया ईरानी, बसीर अली, मुनव्वर फारुकी जैसे नाम सामने आ चुके हैं।

End of Article