'तू मर क्यों नहीं जाती'- TV शो में वैंप का रोल निभाने पर रिया भट्टाचार्जी को रोज मिलते हैं ऐसे कमेंट्स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 5, 2022, 09:03 AM IST

TV Actress Riya Bhattacharje receiving abusive comments : रिया भट्टाचार्जी बताया, 'मुझे गालियां मिलती हैं, पूछो भी मत....। पर्सनल मैसेज में लोग मुझे गालियां देते हैं और उनके कमेंट्स बहुत घटिया होते हैं...।'

'तू मर क्यों नहीं जाती'- TV शो में वैंप का रोल निभाने पर रिया भट्टाचार्जी को रोज मिलते हैं ऐसे कमेंट्स

Riya Bhattacharje gets abusive comments: टीवी अभिनेत्री रिया भट्टाचार्जी इन दिनों कभी कभी इतेफाक से में नजर आ रही हैं। सीरियल में रिया को आकृति की नकारात्मक भूमिका निभाते हुए देखा जा रहा है। अब हाल ही में रिया भट्टाचार्जी ने शो के बंद होने के बारे में बात की है। इतना ही नहीं उन्होंने बताया कि आखिर किस तरह से उनको इस रोल के लिए अभद्र कमेंट्स का सामना करना पड़ रहा है। एक्ट्रेस रिया ने बताया, 'जब मैंने शुरुआत की थी, तो लोग मुझसे बहुत नफरत करते थे। जब मैंने शो में काम करना शुरू किया तो मुझे कमेंट्स का अहसास नहीं हुआ। फिर मुझे बहुत सारे नेगेटिव कमेंट्स मिलने लगे। लेकिन लोग मुझे असल जिंदगी में प्यार करते हैं। मैं इस भूमिका को निभाने के लिए खुश और धन्य हूं।'

अब तक मिले सबसे घटिया कमेंट के बारे में पूछे जानें पर रिया भट्टाचार्जी बताया, 'मत पूछो! गालियां मिलती हैं, पूछो भी मत....। डीएम में लोग मुझे गालियां देते हैं, उनके कमेंट्स इस तरह होते हैं, 'तू मर क्यों नहीं जाती', 'तू मरती क्यों नहीं'। बाकी गालियां मैं कह भी नहीं सकती। मुझे इस तरह के मैसेज मेरे कमेंट सेक्शन में मिलते हैं। शुरू में वे मुझे थोड़ा परेशान करते थे। फिर मैंने उन्हें इग्नोर करना शुरू कर दिया और उन्हें ब्लॉक कर दिया। मुझे आश्चर्य होता है कि वे मुझे गाली क्यों दे रहे हैं क्योंकि मैं इतनी मेहनत कर रही हूं। लेकिन वो लोग बेवकूफ हैं क्योंकि मैं सिर्फ एक किरदार निभा रही हूं, ना कि असल जिंदगी में आकृति हूं। मैं सिर्फ अच्छी चीजों पर ध्यान देना चाहती हूं।'

शो के जल्दी खत्म होने के बारे में रिया भट्टाचार्जी का कहना है कि दुख की बात है कि यह सच में शो खत्म हो रहा है। यह शो बहुत पहले ऑफ-एयर होने वाला था लेकिन हमें दो हफ्ते का एक्सटेंशन मिल गया। इसलिए हमें खुशी है कि यह एक्सटेंशन मिला।

एक्ट्रेस ने बताया, 'जब हमने शुरुआत की, तो शो बंगाली शो का रीमेक था। तब मैं शो का हिस्सा नहीं थी। आखिरकार मार्च से उन्होंने कहानी बदल दी। प्रोडक्शन हाउस ने बताया कि वे कहानी को फॉलो नहीं कर रहे हैं। जबकि रीजनल रूप से यह हिट था लेकिन तर्कसंगत रूप से यह काम नहीं कर रहा था।'

End of Article