Top TV News: पारस कलनावत की अनुपमा से छुट्टी, शमिता-राकेश का ब्रेकअप, जानिए टीवी जगत की बड़ी खबरें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 27, 2022, 12:25 AM IST

TV News Today in Hindi, 26 July 2022: पारस कलनावत की टीवी सीरियल अनुपमा से हुई छुट्टी। वहीं, बिग बॉस 15 के कपल शमिता शेट्टी और राकेश बापट का हुआ ब्रेकअप। जानिए टीवी जगत की मंगलवार 26 जून की बड़ी खबरें।

Top TV News: पारस कलनावत की अनुपमा से छुट्टी, शमिता-राकेश का ब्रेकअप, जानिए टीवी जगत की बड़ी खबरें

TV News Today in Hindi, 26 July 2022: बिग बॉस 15 के कंटेस्टेंट शमिता शेट्टी और राकेश बापट का ब्रेकअप हो गया है। दोनों ने सोशल मीडिया पर ब्रेकअप की घोषणा की है। वहीं, अनुपमा के समर यानी पारस कलनावत की शो से रातों-रात छुट्टी हो गई है। मेकर्स ने पारस के कॉन्ट्रैक्ट को रद्द कर दिया गया है। वहीं, मोटापे पर ट्रोल करने पर दिव्यांका त्रिपाठी ने ट्रोलर्स को मुंह तोड़ जवाब दिया है। दीपेश भान के निधन के बाद उनके खास दोस्त जैन खान ने दिवंगत एक्टर के आखिरी पलों के बारे में खुलासा किया है। जानिए टीवी जगत की आज की बड़ी खबरें। 

टीवी सीरियल अनुपमा से पारस कलनावत (Paras Kalnawat out from Anupama) की छुट्टी हो गई है। कॉन्ट्रैक्ट का उल्लंघन के बाद पारस पर मेकर्स ने ये एक्शन लिया है। बॉम्बे टाइम्स से बातचीत में पारस ने कहा, 'मैं झलक में अपनी जर्नी की तरफ देख रहा हूं। ये खबर जब मीडिया में आई तब तक मैंने झलक साइन नहीं किया है। मेकर्स को लगता है कि मैंने डांस रिएलिटी शो साइन करने से पहले उन्हें सूचित नहीं किया। मैं उनकी बात को समझता हूं कि झलक के ऑफर को हां कहने से पहले मुझे उन्हें बताना चाहिए था या उनकी परमिशन लेनी चाहिए थी।'   

चारू असोपा की बेटी को हुई ये बीमारी
एक्ट्रेस चारू असोपा ने बताया कि उनकी बेटी जियाना के हाथ, मुंह और पैर की बीमारी से जूझ रही है। एक्ट्रेस ने यूट्यूब पर लाइव आकर फैंस से माफी मांगते हुए कहा कि, 'जियाना बहुत छोटी है और उसे फफोले हो रहे हैं। वह ठीक से न खा पा रही हैं और न ही सो पा रही हैं और हर वक्त रोते रहती हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने डॉक्टर को दिखाया, जिसने दवाइयां दी लेकिन, कुछ मदद नहीं मिली। चारू के मुताबिक उन्हें आधी रात को अस्पताल भागना पड़ा। चारू कहती हैं कि वह अकेली हैं तो उन्हें नहीं पता कि कैसे इस परिस्थिति का सामना करें।'    

मां बनने की कोशिश कर रही हैं संभावना सेठ
भोजपुरी एक्ट्रेस और बिग बॉस कंटेस्टेंट संभावना सेठ के पति ने बताया कि एक्ट्रेस पिछले पांच साल से मां बनने की कोशिश कर रही हैं। संभावना आईवीएफ की कई प्रक्रिया से गुजर चुकी हैं, लेकिन वह कंसीव नहीं कर पा रही है। हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में संभावना के पति अविनाश ने बताया, 'हम जब बेबी प्लानिंग के लिए तैयार हुए तो संभावना को कंसीव करने में बहुत दिक्कत आई। हमने आईवीएफ का सहारा भी लिया लेकिन, संभावना के लिए बहुत ज्यादा मुश्किल हो रहा है। उसे इमोशनल सपोर्ट की जरूरत है क्योंकि आईवीएफ बेहद थकाने वाली प्रोसेस है।'

शमिता शेट्टी और राकेश बापट का ब्रेकअप
शमिता शेट्टी और राकेश बापट का ब्रेकअप हो गया है। बिग बॉस में शारा के नाम से इस पॉपुलर जोड़ी ने सोशल मीडिया पर अलग होने की घोषणा की है। शमिता शेट्टी ने लिखा, 'राकेश और मैं अब एक साथ नहीं है। आप अपना प्यार हम लोगों पर व्यक्तिगत तौर पर बनाएं रखें।' वही राकेश बापट ने ब्रेकअप की पुष्टि करते हुए लिखा, 'शमिता और मैं अब साथ नहीं है। आप सभी को ये सुनकर काफी दुख होगा लेकिन, किस्मत ने ऐसी विपरीत परिस्थितियां लाई कि हमें ये फैसला करना पड़ा। अपना प्यार ऐसे ही बनाएं रखें।'

Raqesh Bapat Post

Raqesh Bapat Post

दीपेश भान के दोस्त ने बताए एक्टर के आखिरी पल
भाबीजी घर पर हैं के मलखान यानी दीपेश भान के निधन के तीन दिन बाद उनके दोस्त जैन खान ने उनके आखिरी पलों का खुलासा किया है। जैन ने बताया कि एक्टर ने पहली बार शनिवार को क्रिकेट खेला था। इससे पहले वह शूटिंग के कारण शनिवार को क्रिकेट नहीं खेलते थे।'

जैन के मुताबिक दीपेश ने एक ओवर गेंदबाजी की थी। इसके बाद वह अपनी कैप मांगने के लिए उनके पास आए और नीच गिर गए। उन्हें तुरंत कार के जरिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।'
 

End of Article