Top TV News: टीवी इंडस्ट्री में आज रही रक्षाबंधन की रौनक, देखें छोटे पर्दे की आज की बड़ी खबरें ‌

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 11, 2022, 07:24 PM IST

TV News Today in Hindi, 11 August 2022: रक्षाबंधन के मौके पर आज टीवी इंडस्ट्री में खूब रौनक रही। रूपाली गांगुली और दिव्यंका त्रिपाठी समेत कई टीवी सितारों ने आज रक्षाबंधन सेलिब्रेट किया। 

Top TV News: टीवी इंडस्ट्री में आज रही रक्षाबंधन की रौनक, देखें छोटे पर्दे की आज की बड़ी खबरें ‌
Photo Credit: Instagram

TV News Today in Hindi, 11 August 2022: रोजाना की तरह आज भी छोटे पर्दे में हलचल होती रही। लेकिन रक्षाबंधन की वजह से आज छोटे पर्दे में रौनक देखने को मिली। कई सेलिब्रिटीज ने इस मौके को धूमधाम से सेलिब्रेट किया। रूपाली गांगुली, दिव्यंका त्रिपाठी, डोनल बिष्ट, जन्नत जुबैर, आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा समेत कई टीवी सेलिब्रिटीज ने आज रक्षाबंधन सेलिब्रेट किया। यहां देखें आज छोटे पर्दे के कौन से टीवी सितारे सुर्खियों में रहे।

Top And Trending TV News Today, 11 August 2022

इन टीवी सेलिब्रिटी ने सेलिब्रेट किया रक्षाबंधन 2022 (TV Celebs Who Celebrated Raksha Bandhan 2022) 

आज छोटे पर्दे के कई टीवी सितारों ने रक्षाबंधन का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया। रूपाली गांगुली, डोनल बिष्ट, दिव्यंका त्रिपाठी, जन्नत जुबैर, आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा समेत कई टीवी सेलिब्रिटीज ने इस मौके को सेलिब्रेट किया। रूपाली गांगुली और दिव्यंका त्रिपाठी समेत कई टीवी एक्ट्रेसेज ने अपने भाई के साथ यह त्योहार मनाया।

निहारिका चौकसे को मिली बड़ी फिल्म

ये रिश्ता क्या कहलाता है की अभिनेत्री निहारिका चौकसे को अब एक बड़ी फिल्म मिल गई है। Tellychakkar कि एक खबर के अनुसार, निहारिका को बॉलीवुड फिल्म मेकर बोनी कपूर की फिल्म में काम करने का मौका मिला है। निहारिका को मलयालम हिट फिल्म हेलेन के हिंदी रिमेक में देखा जाएगा। इस फिल्म में जान्हवी कपूर और सनी कौशल मुख्य भूमिका निभाने वाले हैं। 

राजू श्रीवास्तव का हेल्थ अपडेट

भारत के जाने-माने कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की तबीयत काफी नाजुक बनी हुई है। राजू श्रीवास्तव को दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। राजू श्रीवास्तव एम्स में भर्ती हैं और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। डॉ अनिल मुरारका ने यह जानकारी दी है कि राजू के दिल में दो स्टेंट भी लगाए गए हैं। इसके साथ उन्होंने यह भी कहा है कि उनकी बॉडी सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं दे रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ कपिल शर्मा का वीडियो 

सोशल मीडिया पर कपिल शर्मा और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें यह दोनों स्कूटर से रेस लगाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में देखा गया कि गिन्नी कपिल शर्मा को इस रेस में हरा देती हैं। यह वीडियो साझा करने के साथ कपिल ने लिखा 'हमेशा की तरह यह जीत गई।' 

कायम रहा अनुपमा का जलवा

इस हफ्ते का टीआरपी लिस्ट सामने आ गया है जिसमें एक बार फिर अनुपमा टॉप पर है। अनुपमा के बाद गुम है किसी के प्यार में टीवी सीरियल दूसरे नंबर पर रहा जिसे ये हैं चाहतें ने तीसरे नंबर पर आकर टक्कर दी। रोहित शेट्टी का शो खतरों के खिलाड़ी 12 चौथे नंबर पर और इमली पांचवें नंबर पर रहा।

End of Article