Nia Sharma Transformation: पिछले 11 साल में पूरी तरह बदल गई हैं निया शर्मा, देखें एक्ट्रेस की Then और Now फोटोज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 21, 2021, 02:47 PM IST

टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा ने 11 साल पहले एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। इन बीते सालों में एक्ट्रेस काफी बदल गई हैं। देखें उनकी ट्रांसफॉर्मेशन फोटोज।

Nia Sharma Transformation: पिछले 11 साल में पूरी तरह बदल गई हैं निया शर्मा, देखें एक्ट्रेस की Then और Now फोटोज

मशहूर टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। निया ने साल 2010 में टीवी शो काली- एक अग्निपरीक्षा से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी जिसमें उन्होंने अनु नाम की लड़की का रोल प्ले किया था। इसके बाद वो टीवी सीरियल बहनें में निशा मेहता के रोल में दिखीं। निया ने 11 साल पहले अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी और इन बीते सालों में वो पहले से काफी बदल गई हैं। 

इन शोज में भी आईं नजर

निया ने मशहूर टीवी सीरियल जमाई राजा में भी काम किया जिसमें वो एक्टर रवि दुबे संग दिखी थीं, इस शो में उन्होंने रोशनी पटेल का रोल प्ले किया जिसमें उन्हें काफी पसंद किया गया। इसके अलावा निया इश्क में मरजावां और नागिन: भाग्य का जहरीला खेल जैसे शोज में भी काम कर चुकी हैं।

 

बोल्ड और ग्लैमरस

निया अब पहले से काफी ज्यादा स्टाइलिश और ग्लैमरस हो गई हैं। वो अक्सर अपनी बोल्ड और ग्लैमरस फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं जो उनके फैंस को काफी पसंद आती हैं और इन तस्वीरों के चलते वो चर्चा में भी रहती हैं। 

एशिया की सबसे सेक्सी महिलाओं की लिस्ट में शामिल

निया शर्मा के लगातार दो बार ब्रिटिश आधारित ईस्टर्न आई अखबार की टॉप 50 सबसे सेक्सी एशियाई महिलाओं की लिस्ट में शामिल रह चुकी हैं। साल 2016 में निया इस लिस्ट में तीसरे नंबर और साल 2017 में दूसरे नंबर पर रहीं। इसके साथ ही वो टाइम्स मोस्ट डिजायरेबल वूमेन 2020 भी रहीं।  

सोशल मीडिया

निया शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपनी फोटोज व वीडियोज शेयर करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर वो अब तक करीब 1500 पोस्ट कर चुकी हैं तो वहीं उनके फॉलोअर्स की संख्या 6.9 मिलियन (69 लाख) यानी तकरीबन 70 लाख है। 

End of Article