TV News 3 Sept 2021: प्रतीक और अक्षरा सिंह की Bigg Boss OTT में फिर लड़ाई, Anupama का रीयूनियन हुआ ट्रेंड

3 September TV News Update in Hindi: टीवी इंडस्ट्री से शनिवार को कई सारी खबरों की लगातार चर्चा बनी रही। एक नजर कुछ हालिया ट्रेडिंग टीवी न्यूज और अहम खबरों पर।

TV Trending Latest News in Hindi
ट्रेडिंग टीवी न्यूज इन हिंदी  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • परिवार ने नम आंखों के साथ सिद्धार्थ शुक्ला को दी विदाई, किया अंतिम संस्कार
  • बिग बॉस में प्रतीक और अक्षरा सिंह के बीच एक बार फिर हुई लड़ाई
  • अनुपमा का पुराने दोस्त से रीयूनियन सोशल मीडिया पर हुआ ट्रेंड।

मुंबई: टीवी इंडस्ट्री की दुनिया की कई खबरें बुधवार को सामने आई हैं और इन अपडेट्स में से कुछ अपडेट यहां आपको हम बताने जा रहे हैं। सिद्धार्थ शुक्ला की विदाई के साथ परिवार ने एक्टर का अंतिम संस्कार कर दिया है। अक्षरा सिंह की प्रतीक से बिग बॉस के घर में एक बार फिर लड़ाई हुई है। अनुपमा सीरियल में दिलचस्प मोड़ देखने को मिल रहे हैं। एक नजर डालते हैं दिन भर की सुर्खियों और अहम न्यूज पर।

बिग बॉस ओटीटी 3 सितंबर एपिसोड अपडेट- निया शर्मा की हुई एंट्री:

आज के एपिसोड में 'क्यूं पैसा पैसा करती है' गाने पर डांस करते हुए घर वाले जागे। इसके बाद सभी ने निया शर्मा का घर में स्वागत किया, इसी बीच राकेश ने अपने डिस्लेक्सिया के बारे में खुलासा किया और सभी को बताया कि वह स्लो लर्नर है। उन्होंने निया को इंप्रेस करने के लिए कुछ खास चीजें कीं। उसने उससे यह भी पूछा कि शमिता कैसी है, तो वह उसकी तारीफ करता है और कहता है कि वह सबसे अच्छी चीज है जो उसके साथ बीबी हाउस में हुई है। मिलिंद और अक्षरा ने निया से घर और अन्य कंटेस्टेंट्स के बारे में भी बात की।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Voot (@voot)

इसके बाद नेहा भसीन ने निया शर्मा के सामने अपनी मिमिक्री का हुनर दिखाया। उसने घर के अन्य प्रतिभागियों की नकल की और सभी को हंसाया। निया और प्रतीक ने सबके लिए लंच तैयार करते हुए कुछ समय अकेले किचन में बिताया। इसके बाद प्रतीक और अक्षरा का के बीच एक बार फिर मामूली विवाद हो जाता है, क्योंकि अक्षरा अपना मेकअप कर रही थी और प्रतीक ने उसे डांट दिया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Voot (@voot)

दूसरी ओर, निशांत और मूस ने नोमिनेशन के लिए अपने बॉन्ड पर चर्चा की। निया ने फिर मूस से घर में अपने अनुभव के बारे में बात की, निया ने मूस के खेल के लिए कुछ टिप्स भी सुझाए। इस बीच निया ने प्रतीक के हुनर की तारीफ भी की।

सिद्धार्थ शुक्ला का अंतिम संस्कार:

बिग बॉस के विजेता रह चुके अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के गुरुवार को निधन और फिर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों और दोस्तों की मौजूदगी में सिद्धार्थ शुक्ला का शरीर पंचतत्व में विलीन कर दिया गया है। पुलिस हालांकि अपने स्तर पर जांच कर रही है और फिलहाल संकेत हार्टअटैक से मौत के ही मिल रहे हैं। शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं, कुछ फॉरेंसिक रिपोर्ट आनी बाकी हैं।

सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ के अंतिम संस्कार के दौरान ली गई तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की मां बदहवास हालत में नजर आए और अन्य लोगों के चेहरे पर भी गहरी मायूसी देखने को मिली।

अनुपमा टीवी शो का रीयूनिन सोशल मीडिया पर हुआ ट्रेंड:

टीवी सीरियल 'अनुपमा' इन दिनों लगातार दर्शकों का फेवरेट बना हुआ है और टीआरपी चार्ट में भी बाजी मारता नजर आता रहता है। शो में आने वाला ​ट्विस्ट हमेशा फैंस को बांधता है और शो के कलाकारों को भी काफी पसंद किया जाता है। शो में इन दिनों अनुपमा का एक नया ही रंग देखने को मिल रहा है।

वनराज से ​तलाक के बाद अनुपमा नए अवतार में दिख रही हैं। इसी बीच शो में एक खास शख्स की धमाकेदार एंट्री की चर्चा है जोकि कहानी में अनुपमा का पुराना दोस्त हैं। यही नहीं, 'अनुपमा' सोशल मीडिया पर भी खूब ट्रेंड में बना हुआ है।

 हाल में शो में रीयूनियन पार्टी हुई। इस पार्टी में ‘अनुज कपाड़िया’ की एंट्री हुई। अनुज का किरदार शो में गौरव खन्ना निभा रहे हैं जो कि खुद एक बिजनेसमैन है और कॉलेज के समय में अनुज, अनुपमा से प्यार करते थे। अब 25 सालों के बाद भी अनुज, अनुपमा का इंतजार कर रहे हैं। शो की बात करें तो जब अनुज की एंट्री हुई थी जब दर्शक अनुपमा संग उनकी जोड़ी को लेकर कन्फ्यूज बने हुए थे। हाल में शो के नए प्रोमो में अनुपमा एक्ट्रेस अनुज संग डांस करती नजर आई थीं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर