TRP Week 34 Report: 'अनुपमा', 'गुम है किसी के प्यार है' को मिली बंपर टीआरपी, कुंडली भाग्य की टॉप पांच में वापसी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 2, 2022, 05:24 PM IST

TRP week 34 top 5 TV Show: साल 2022 के 34वें हफ्ते में भी स्टार प्लस का टीवी सीरियल अनुपमा नंबर वन पर बना हुआ है। वहीं, गुम है किसी के प्यार है की व्युअरशिप में भी जबरदस्त उछाल आया है। जानिए 34वें हफ्ते के टीआरपी की लिस्ट...

TRP Week 34 Report: 'अनुपमा', 'गुम है किसी के प्यार है' को मिली बंपर टीआरपी, कुंडली भाग्य की टॉप पांच में वापसी

TRP Week 34 Report TV Serials Top 5: साल 2022 के 34वें हफ्ते की टीआरपी जारी हो गई है। गणेश चतुर्थी के मौके पर छुट्टी होने के कारण इस हफ्ते ब्रॉडकास्टिंग ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (बार्क) ने शुक्रवार को टीआरपी जारी की है। अनुपमा, गुम है किसी के प्यार में, उदारियां और नागिन छह की व्यूवरशिप में इजाफा हुआ है। वहीं, काफी प्रमोशन के बावजूद बिग बी का गेम शो कौन बनेगा करोड़पति 14, स्वर्ण घर और मुस्कुराने की वजह तुम हो को ज्यादा फायदा नहीं हुआ है। इस हफ्ते भी टीआरपी की दौड़ में स्टार प्लस का टीवी शो अनुपमा सबसे आगे बना हुआ है।

स्टार प्लस के शो अनुपमा को 34वें हफ्ते भी नंबर वन पर बना हुआ है। इस हफ्ते शो को 3.3 टीवी रेटिंग मिली है, जो पिछले हफ्ते (2.9 मिलियन इंप्रेशन) से काफी अधिक है। गौरतलब है कि पिछले हफ्ते के मुकाबले  इस हफ्ते शो के दर्शकों में काफी इजाफा हुआ है। किंजल के मां बनने से शो को काफी फायदा मिला है। शो के मौजूदा ट्रैक की बात करें तो शाह परिवार में एक नया मेहमान आया है। किंजल मां बन गई हैं। वहीं, अनुज को अपने भाई और भाभी यानी बरखा और अंकुश की सच्चाई का पता चला गया है।  

नंबर दो पर गुम है किसी के प्यार में 
अनुपमा के बाद दूसरे नंबर पर आएशा सिंह, ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट का शो गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hain Kisi Ke Pyar Mei) है। इस सीरियल की रेटिंग में जबरदस्त उछाल आया है। 34वें हफ्ते शो को 2.6 टीवी रेटिंग मिली है। शो की 33वें हफ्ते की रेटिंग 2.3 थी। तीसरे नंबर पर सरगुन कौर लूथरा और अबरार काजी का सीरियल ये हैं चाहतें (Ye Hain Chahatein) है। शो की कहानी फैंस को काफी पसंद आ रही है। इस हफ्ते सीरियल को 2.2 मिलियन इंप्रेशन मिले हैं। 

इमली, ये रिश्ता क्या कहलाता है को हुआ नुकसान
सुंबुल तौकीर खान और फहमान खान के सीरियल इमली (Imlie) को एक पायदान का नुकसान हुआ है। शो तीसरे नंबर से गिरकर चौथे नंबर पर आ गया है। इस हफ्ते शो को केवल 2.1 मिलियन इंप्रेशन मिले हैं। सुंबुल और फहमान ने शो को अलविदा कह दिया है। वहीं, सीरियल में एक लीप भी आने वाला है। 

हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ का शो ये रिश्ता क्या कहलाता है भी टीआरपी की दौड़ में संघर्ष कर रहा है। वहीं, श्रद्धा आर्या और शक्ति अरोड़ा का सीरियल कुंडली भाग्य ने टॉप पांच की रेस में वापसी की है। दोनों ही शो को 2.0 मिलियन के साथ लिस्ट में पांचवें नंबर पर है।
 

End of Article