क्या तारक मेहता का उल्टा चश्मा को अब टप्पू भी मार देगा लात? राज अनादकट को मिला बड़ा ऑफर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 21, 2022, 11:18 PM IST

Raj Anadkat Got A Big Project: तारक मेहता का उल्टा चश्मा में टप्पू का किरदार निभाने वाले एक्टर राज अनादकट को अब एक बड़ा प्रोजेक्ट मिल गया है। यहां जानें क्या इस प्रोजेक्ट के लिए राज अनादकट अपना पॉपुलर टीवी शो क्विट कर देंगे या नहीं? 

क्या तारक मेहता का उल्टा चश्मा को अब टप्पू भी मार देगा लात? राज अनादकट को मिला बड़ा ऑफर
Photo Credit: Instagram

Raj Anadkat Got A Big Project: तारक मेहता का उल्टा चश्मा के फैंस इन दिनों काफी परेशान हैं। ऐसा इसीलिए क्योंकि यह खबरें आ रही हैं कि इस टीवी शो में तारक मेहता का किरदार निभाने वाले एक्टर शैलेश लोढ़ा इस शो को क्विट करने वाले हैं। वहीं, दया भाभी और दिशा वकानी के शो में वापसी के आसार भी नजर नहीं आ रहे हैं। इसी बीच एक खबर सामने आई है कि इस शो में टप्पू का किरदार निभाने वाले एक्टर राज अनादकट को एक बड़ा प्रोजेक्ट मिल गया है। राज अनादकट को अपनी ऐक्टिंग की वजह से दर्शक बहुत प्यार करते हैं। खबरों के अनुसार, अब वह जल्द ही म्यूजिक एल्बम डेब्यू करने वाले हैं। राज को रामजी गुलाटी द्वारा निर्मित गाने में देखा जाएगा।

अपने प्रोजेक्ट पर बात करते हुए राज अनादकट ने कहा कि 'म्यूजिक वीडियोज करना मेरे करियर के चेकलिस्ट में हमेशा शामिल रहा है। आज के इस डिजिटल युग में म्यूजिक बस एक टैप दूर है। इस म्यूजिक वीडियो में फीचर होने के लिए मैं बहुत उत्साहित हूं।' इसके आगे राज ने यह कहा कि 'मैं कभी खुद को लिमिट में नहीं रखना चाहता हूं, मैं अच्छा काम करने के लिए हमेशा खुला रहूंगा।' इसके साथ राज ने यह भी कहा कि वह ओटीटी प्रोजेक्ट पर भी काम करना चाहते हैं और म्यूजिक वीडियो करने के साथ बॉलीवुड में भी अपनी किस्मत आजमाना चाहते हैं। 

इसके बाद अपने म्यूजिक वीडियो पर बात करते हुए राज अनादकट ने यह बयां किया कि 'यह मेरा पहला म्यूजिक वीडियो होने वाला है। मैं म्यूजिक वीडियो में काम करना चाहता हूं और रामजी गुलाटी से बेहतर कौन हो सकता है। मेरा इंस्टाग्राम अकाउंट उनके म्यूजिक वीडियोज से भरा हुआ है। मैं बहुत उत्साहित हूं और इस एसोसिएशन के लिए बहुत उत्सुक हूं।' फिलहाल यह लगता नहीं है कि राज तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो को छोड़ने वाले हैं। पिछले साल राज अनादकट इस शो में बबीता जी का किरदार निभाने वाली अदाकारा मुनमुन दत्ता के साथ रिलेशनशिप को लेकर खबरों में बने हुए थे। यह अफवाहें उड़ रही थीं कि राज अनादकट और मुनमुन दत्ता रिलेशनशिप में हैं।

End of Article