इस TV सीरियल से सोनाली फोगाट को मिली थी पॉपुलैरिटी, बिग बॉस के दौरान एक्टर संग हुए थे लिंकअप के चर्चे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 23, 2022, 12:12 PM IST

Sonali Phogat TV Shows and Movies List: सोनाली फोगाट ने 2006 में एक हरियाणवी टीवी शो में एंकर के रूप में अपने करियर की शरुआत की थी। बहुत ही कम लोग जानते हैं कि सोनाली टीवी शो में भी काम कर चुकी हैं...

इस TV सीरियल से सोनाली फोगाट को मिली थी पॉपुलैरिटी, बिग बॉस के दौरान एक्टर संग हुए थे लिंकअप के चर्चे

Sonali Phogat TV Shows: बिग बॉस फेम सोनाली फोगाट (Sonali Phogat) का बीती राल निधन हो गया है। गोवा में हार्ट अटैक से टिकटॉक स्टार सोनाली का निधन हो गया। सोनाली के निधन की खबर सुनकर सभी फैमिली मेंबर्स और फैन्स सदमे में हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थीं और आए दिन अपने वीडियोज को लेकर छाई रहती थीं। सोनाली फोगाट का एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से भी नाता रहा है, वह सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 14 का हिस्सा बनी थीं। 

सोनाली फोगाट जब बिग बॉस 14 में आईं तो खूब चर्चा में रही थीं। सोनाली फोगाट घर में चैलेंजर्स के रूप में पहुंची थीं। शुरुआत के हफ्ते में तो वह बिल्कुल शांत रहीं, लेकिन बाद में उन्होंने खूब लड़ाइयों की और एक्टर अली गोनी से लिंकअप को लेकर खूब सुर्खियां बटोरीं। हालांकि वीकेंड का वार में सलमान खान अक्सर सोनाली और अली को छेड़ते नजर आते थे। 

बहुत ही कम लोग जानते हैं कि सोनाली टीवी शो में भी काम कर चुकी हैं। सोनाली ने दूरदर्शन के माध्यम से 2006 में एक हरियाणवी टीवी शो में एंकर के रूप में अपने करियर की शरुआत की थी। साल 2019 में उनको हरियाणवी फिल्म 'छोरियां छोरों से कम नहीं होती' में देखा गया था। साथ ही वो टीवी सीरियल 'एक मां जो लाखों के लिए बनी अम्मा' (2016) में भी नजर आई थीं। इससे एक्ट्रेस को खूब पॉपुलैरिटी मिली थी।

सोनाली फोगाट पंजाबी और हरियाणवी फिल्में, म्यूजिक वीडियोज कर चुकी हैं। पर्सनल लाइफ की बात करें तो सोनाली फोगाट के पति संजय की मौत साल 2016 में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी। उस वक्त सोनाली मुंबई में थीं। बिग बॉस 14 में एक एपिसोड में वह अपने पति का जिक्र कर चुकी हैं। उन्होंने कहा था कि फिलहाल उनकी जिंदगी में कोई नहीं है।  

End of Article