Anupamaa Twist: अनुज-अनुपमा को मिलेगा सबसे बड़ा धोखा! वनराज के साथ मिली काव्या करेगी पीठ के पीछे वार 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 28, 2022, 12:31 PM IST

Anupamaa Shocking Twist Updates: अनुपमा टीवी सीरियल में देखा जाएगा कि अनुज और अनुपमा को अब तक का सबसे बड़ा धोखा मिलने वाला है। वनराज के साथ मिलकर काव्या कपाड़िया का पूरा बिजनेस हड़पने वाली है।

Anupamaa Twist: अनुज-अनुपमा को मिलेगा सबसे बड़ा धोखा! वनराज के साथ मिली काव्या करेगी पीठ के पीछे वार 
Photo Credit: Instagram

Anupamaa TV Serial Shocking Twist: अनुपमा टीवी सीरियल छोटे पर्दे का बेताज बादशाह बना हुआ है। इस टीवी सीरियल की कहानी दिन पर दिन दिलचस्प होती जा रही है जिसे देखने के लिए फैंस बेताब रहते हैं। अनुपमा टीवी सीरियल में फिलहाल यह देखा जा रहा है कि वनराज मालविका के भोलेपन और मासूमियत का फायदा उठाकर उसे अपने जाल में फंसा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि वह मालविका को अपना मोहरा बनाकर कपाड़िया का पूरा बिजनेस हड़पना चाहता है। लेकिन उसके राह में अनुपमा मौजूद है जो किसी भी कीमत पर अनुज और मालविका पर कोई मुसीबत नहीं आने देगी। लेकिन अब इस टीवी सीरियल में यह देखा जाएगा कि अनुज और अनुपमा को अब तक का सबसे बड़ा धोखा मिलेगा और यह कोई और नहीं बल्कि काव्या देने वाली है।

अनुपमा के पीठ के पीछे वार करेगी काव्या

अनुपमा टीवी सीरियल में यह देखा जाएगा कि वनराज धीरे-धीरे इमोशनल गेम खेलकर मालविका को अपने जाल में फंसा लेगा। अनुपमा के लवर अनुज का बिजनेस हड़पने के लिए वह किसी भी हद तक जा सकता है। लेकिन अब इस टीवी सीरियल में यह देखा जाएगा कि जो कपल यानी वनराज और काव्या हर पल झगड़ा करते रहते थे अब वह एक साथ मिलकर मास्टर प्लान बना रहे हैं। वनराज और काव्य अब तक का सबसे बड़ा गेम खेलने वाले हैं। यह दोनों अनुज का पूरा बिजनेस हड़पना चाहते हैं और ओनरशिप अपने नाम करना चाहते हैं। जिसके लिए वनराज और काव्या पिछले कुछ दिनों से यह नाटक कर रहे हैं उन दोनों के रिश्ते पूरी तरह से बिगड़ गए हैं। दूसरी ओर, काव्या जो अनुपमा के सामने अच्छा बन रही थी वह सब उसका नाटक था। 

वनराज यह जानता है कि मालविका का पास्ट बहुत बुरा रहा है। मालविका ने अपने जीवन में बहुत कुछ सहा है इसलिए वह बहुत इमोशनल हो गई है। और मालविका की इसी कमजोरी का फायदा उठा कर उसे अपने बस में कर रहा है। कपाड़िया एंपायर अपने नाम करने के लिए वनराज और काव्या किसी भी हद तक जा सकते हैं। लेकिन अब यह देखना होगा कि क्या यह दोनों अपने मिशन में कामयाब हो पाएंगे या नहीं। 

End of Article