Bigg Bigg 16: कंगना रनौत के शो लॉकअप के बाद क्या बिग बॉस की कंटेस्टेंट बनेंगी सायशा शिंदे? जानें यहां

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 29, 2022, 11:16 PM IST

Saisha Shinde To Participate In Bigg Boss 16: छोटे पर्दे पर जल्द ही सलमान खान का काॅन्ट्रोवर्शियल टीवी शो बिग बॉस 16 शुरू होने वाला है। ऐसे में अब यह कहा जा रहा है कि कंगना रनौत के शो लाॅकअप की कंटेस्टेंट सायशा शिंदे बिग बॉस 16 में नजर आने वाली हैं। 

Bigg Bigg 16: कंगना रनौत के शो लॉकअप के बाद क्या बिग बॉस की कंटेस्टेंट बनेंगी सायशा शिंदे? जानें यहां
Photo Credit: Instagram

Saisha Shinde In Bigg Boss 16: दर्शकों को अब जल्द ही सलमान खान के पॉपुलर टीवी शो बिग बॉस के नए सीजन का इंतजार है। बॉलीवुड अदाकारा कंगना रनौत सलमान खान के शो बिग बॉस को कड़ी टक्कर देने के लिए ओटीटी पर अपना शो लेकर आई थीं। उनके इस शो को दर्शकों ने ढेर सारा प्यार दिया था। कंगना रनौत के ओटीटी शो में सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर सायशा शिंदे को देखा गया था जिनके खेल ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था। इस शो में सायशा ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे भी किए थे। कहा जा रहा है कि अब सायशा शिंदे को सलमान खान के शो बिग बॉस के नए सीजन में देखा जाएगा।

पिछले कुछ दिनों से सलमान खान का शो बिग बॉस 16 सुर्खियों में बना हुआ है। कहा जा रहा है कि अब जल्द ही छोटे पर्दे पर यह टीवी शो दस्तक देने वाला है। इस टीवी शो से जुड़े रोजाना कई अपडेट सुनने को मिलते हैं। अब हाल ही में यह कहा जा रहा है कि इस शो में लॉकअप फेम सायशा शिंदे भी नजर आने वाली हैं। खबरों के अनुसार, बिग बॉस 16 फिलहाल अपने प्री-प्रोडक्शन स्टेज पर है और इसके घर को लेकर काम चल रहा है। कहा जा रहा है कि सितंबर महीने के बीच तक बिग बॉस का घर बनकर तैयार हो जाएगा। ई टाइम्स की खबर के अनुसार छोटे पर्दे पर बिग बॉस 16 सितंबर महीने के अंत या अक्टूबर महीने की शुरुआत तक ऑन एयर हो सकता है। 

Tellychakkar की एक खबर के अनुसार, बिग बॉस शो के मेकर्स ने लॉकअप कंटेस्टेंट सायशा शिंदे को सलमान खान के टीवी शो के लिए अप्रोच किया गया है। कहा जा रहा है कि सायशा और शो के मेकर्स के बीच बातचीत चल रही है। लेकिन इस चीज को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। अगर सायशा यह ऑफर एक्सेप्ट कर लेंगी‌ तो बिग बॉस 16 उनका दूसरा रियलिटी शो होगा।

End of Article