Top TV News: क्या बिग बॉस 16 में अब नजर आएंगी कनिका मान? जानें क्या अनघा भोसले ने ले लिया है संन्यास 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 29, 2022, 10:38 PM IST

TV News Today in Hindi, 29 July 2022: आज छोटे पर्दे की जानी-मानी अदाकारा कनिका मान ने बिग बॉस 16 पर चुप्पी तोड़ी है। इसके साथ अनघा भोसले ने भी यह साझा किया है कि वह अपने लिए लाइफ पार्टनर की तलाश कर रही हैं।

Top TV News: क्या बिग बॉस 16 में अब नजर आएंगी कनिका मान? जानें क्या अनघा भोसले ने ले लिया है संन्यास 
Photo Credit: Instagram

TV News Today in Hindi, 29 July 2022: छोटे पर्दे की जानी-मानी अदाकारा कनिका मान इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं। खतरों के खिलाड़ी 12 में नजर आने के बाद अब हर जगह कनिका मान की चर्चा हो रही है। गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा टीवी सीरियल से नाम कमाने के बाद अदाकारा को खतरों के खिलाड़ी 12 शो ऑफर किया गया था। अब यह कहा जा रहा है कि कनिका मान को सलमान खान के पाॅपुलर टीवी शो बिग बॉस 16 में भी देखा जाएगा। हाल ही में अदाकारा ने इस मुद्दे पर बात करते हुए पिंकविला से यह कहा कि 'अगर चीजें अच्छे से हो जाएं, तो देखते हैं।' इसके साथ कनिका मान ने यह भी कहा कि वह फिलहाल नए और इंटरेस्टिंग प्रोजेक्ट्स की तलाश कर रही हैं।

अनुपमा की अनघा भोसले ने लिया संन्यास?

अनुपमा फेम अनघा भोसले ने मार्च 2022 में इस टीवी शो को टाटा बाय बाय कह दिया था। इसके साथ उन्होंने टीवी इंडस्ट्री को भी अलविदा कहते हुए आध्यात्मिकता की राह पकड़ ली थी। फिलहाल अदाकारा अध्यात्मिक एक्टिविटीज कर रही हैं और इकोविलेज को सेवाएं दे रही हैं। अदाकारा ने इस‌ पर बात करते हुए यह कहा कि इससे उन्हें खुशी मिलती है। इसके साथ उन्होंने यह भी कहा कि अध्यात्मिकता की राह पकड़ने का मतलब सन्यास लेना नहीं होता है। उन्होंने बताया कि वह अपने लिए जीवन साथी भी ढूंढ रही हैं।

जारी हुआ प्रतीक सहजपाल का नया गाना 

जाने-माने टीवी स्टार प्रतीक सहजपाल का नया म्यूजिक वीडियो रिलीज हो गया है। डोल्चे गबाना‌ म्यूजिक वीडियो में प्रतीक सहजपाल बहुत हैंडसम नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस के साथ उनकी जोड़ी को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। इस गाने में प्रतीक सहजपाल नए और खूबसूरत लोकेशंस पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। 

सागर पारेख को अनुपमा के मेकर्स ने किया अप्रोच

जबसे पारस कलनावत की अनुपमा टीवी सीरियल से छुट्टी हुई है तब से फैंस यह जाने के लिए बेकरार हैं कि अब इस शो में समर के किरदार में कौन सा टीवी सितारा नजर आने वाला है। ऐसे में यह कहा जा रहा था कि मेकर्स ने समर के किरदार के लिए सुवंश धार को अप्रोच किया है। हाल ही में जो खबर आई है उसके अनुसार यह कहा जा रहा है कि, समर का किरदार सुवंश नहीं सागर पारेख निभाने वाले हैं। फिलहाल मेकर्स ने इसको लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। 

कुंडली भाग्य की प्रीता को मिला नया प्रोजेक्ट

हाल ही में यह खबर आई है कि कुंडली भाग्य फेम एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या को करण जौहर ने एक बड़ा प्रोजेक्ट ऑफर किया है। टीवी अदाकारा ने खुद अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस बात का खुलासा किया है। लेकिन टीवी अभिनेत्री और धर्मा प्रोडक्शन्स ने फिलहाल इस प्रोजेक्ट को सीक्रेट रखा है। 

End of Article