अनुपमा ने बेटे समर पर इस तरह लुटाया प्यार, सागर पारेख का यह वीडियो देख फैंस को आई पारस कलनावत की याद 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 5, 2022, 08:13 PM IST

Rupali Ganguly And Sagar Parekh Video: अनुपमा टीवी सीरियल फेम रूपाली गांगुली ने हाल ही में अपने नए ऑन स्क्रीन बेटे सागर पारेख का एक वीडियो शेयर किया है जिसे देखने के बाद लोगों को पारस कालनावत की याद आने लगी।

अनुपमा ने बेटे समर पर इस तरह लुटाया प्यार, सागर पारेख का यह वीडियो देख फैंस को आई पारस कलनावत की याद 

Rupali Ganguly And Sagar Parekh Latest Video: टीवी सीरियल्स में ऐसा कई बार देखा गया है जब रातों-रात मेकर्स ने टीवी एक्टर्स को अपने शो से रिप्लेस कर दिया हो। हाल ही में यह खबर आई थी कि अनुपमा शो के मेकर्स ने समर का किरदार निभाने वाले एक्टर पारस कलनावत का कॉन्ट्रैक्ट रातों-रात खत्म कर दिया है‌। जिसके बाद फैंस के बीच खलबली मच गई थी कि आखिर अब इस टीवी सीरियल में समर का किरदार कौन निभाएगा। पारस कलनावत के शो से बाहर हो जाने के कुछ दिनों बाद यह खुलासा हो गया था कि अब इस टीवी सीरियल में सागर पारेख समर के किरदार में नजर आने वाले हैं। ऐसे में सागर पारेख को समय के किरदार में देखने के लिए फैंस भी बेकरार हैं।

सागर पारेख को समर के किरदार में देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच टीवी सीरियल की मेन लीड रूपाली गांगुली ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसे देखने के बाद फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है। रूपाली गांगुली ने अपनी इंस्टाग्राम हैंडल पर जो वीडियो शेयर किया है उसने अनुपमा के फैंस का दिल जीत लिया है। इस वीडियो में रूपाली गांगुली और सागर पारेख को एक साथ देखा जा सकता है। इस वीडियो में देखा गया कि समर पीछे से आकर अपनी मां अनुपमा को गले लगा लेता है जिसके बाद अनुपमा अपने बेटे पर ढेर सारा प्यार लुटाने लगती है।

जैसे ही यह वीडियो सामने आया वैसे ही अनुपमा के फैंस ने रिएक्ट करना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने सागर पारेख की तारीफ की तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी थे जिन्होंने शो में पारस को वापस लाने की मांग की। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा 'मुझे वह समर बहुत याद आता है, उसने क्यों यह शो छोड़ दिया।' तो दूसरे सोशल मीडिया यूजर ने लिखा 'परस कलनावत को वापस लाओ शो में। वह बहुत अच्छा था।' 

End of Article