YRKKH: ये रिश्ता क्या कहलाता है में हो रही नए डॉक्टर कुणाल खेरा की एंट्री, जिसका अक्षरा संग होगा लव ट्रायंगल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 5, 2022, 04:44 PM IST

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Latest Spoiler Twist: 'ये रिश्ता क्या कहलता है' में पहले देखा गया था कि शो में डॉ कुणाल का काफी इंतजार किया जाता है। अक्षरा और अभिमन्यु और परिवार के बाकी सदस्य उनसे मिलना चाहते हैं।

YRKKH: ये रिश्ता क्या कहलाता है में हो रही नए डॉक्टर कुणाल खेरा की एंट्री, जिसका अक्षरा संग होगा लव ट्रायंगल

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलता है' में इन दिनों बैक टू बैक धमाकेदार ट्विस्ट आ रहे हैं। प्रणाली राठौड़ और हर्षद चोपड़ा के शो 'ये रिश्ता या कहलाता है' में अब एक बड़ा ट्विस्ट आपका इंतजार कर रहा है। ये खास ट्विस्ट एक और एक्टर की एंट्री है। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में जल्द ही टीवी एक्टर  की एंट्री होने वाली है। एक्टर मृणाल जैन इसी शो के जरिए टीवी पर दोबारा कदम जमाने वाले हैं। शो में उनको डॉक्टर कुणाल खेरा का किरदार अदा करते देखा जाएगा। 

मृणाल जैन करीब पांच सालों बाद 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के जरिए टीवी पर दोबारा कदम रखेंगे। आखिरी बार टीवी शो 'नागार्जुन: एक योद्धा' में नजर आए मृणाल जैन की वापसी को लेकर फैन्स काफी एक्साइटेड हैं। अपने कमबैक शो के बारे में बात करते हुए मृणाल जैन ने कहा, 'टीवी पर सबसे लंबे समय तक चलने वाले शो का हिस्सा बनना एक जबरदस्त मौका है। मैंने अपने करियर में कभी भी डॉक्टर का किरदार नहीं अदा किया है और मैंने इस किरदार को समझने के लिए अपने कजन से मदद ली है जो कि एक डॉक्टर है।'

मृणाल का कहना है कि मैं दोबारा काम शुरू करना चाहता था। यह मौका खुद चलकर मेरे पास आया है और इस शो के लिए मुझे दोबारा सोचने की जरूरत नहीं पड़ी। ऐसे शो का हिस्सा बनना अच्छी बात है, जिसकी ऑडियंस लॉयल हो। ये रिश्ता क्या कहलाता है में मृणाल जैन न केवल अभिमन्यु की मदद करेंगे, बल्कि प्रणाली राठौड़ के शो में नए ट्विस्ट भी लेकर आएंगे।

पहले देखा गया था कि शो में डॉ कुणाल का काफी इंतजार किया जाता है। अक्षरा और अभिमन्यु और परिवार के बाकी सदस्य उनसे मिलना चाहते हैं। आरोही नहीं चाहती कि अक्षरा, कुणाल से मिले और उसे अभिमन्यु की मदद करने दे। आरोही, अभिमन्यु और अक्षरा को जीवन भर पीड़ित देखना चाहती है। हालांकि हर्षवर्धन को यह खुशखबरी मिलती है कि कुणाल उनसे मिलने आ रहा है और इस खबर से सभी बहुत खुश हैं। इतना ही नहीं कुणाल, अक्षरा के प्यार में पड़ने वाला है और उसके करीब रहना चाहेगा। साथ ही कुणाल, अक्षरा से शादी करके उसे अपने जीवन में लाना चाहेगा। यह सब सुनकर आरोही पागल हो जाएगी और सोचेगी कि सभी लड़के अक्षरा के प्यार में क्यों पड़ते हैं।

मृणाल की बात करें तो अब तक वो कई टीवी सीरियल में काम कर चुके हैं जिनमें कहानी हमारे महाभारत की, बंदिनी, लुटेरी दुल्हन, हिटलर दीदी, उतरन, बंधन और दिल ही तो है शामिल है। इसके अलावा हाल ही में वो अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म सूर्यवंशी में रजा हफीज के रोल में नजर आए थे। ये उनकी डेब्यू फिल्म है। 

End of Article