जब रतन राजपूत से 60 साल के आदमी ने की थी अभद्र बातें, एक्ट्रेस बोलीं- अपनी बेटी के साथ सोने को तैयार था वो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 22, 2022, 09:18 PM IST

Ratan Raajputh Shared Her Experience Of Casting Couch: टीवी की जानी-मानी अदाकारा ने अपनी जिंदगी से जुड़ा एक ऐसा किस्सा बताया जिसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। अदाकारा की मुलाकात एक ऐसे बूढ़े आदमी से हुई थी जो अपनी बेटी के साथ भी सोने के लिए तैयार था। 

जब रतन राजपूत से 60 साल के आदमी ने की थी अभद्र बातें, एक्ट्रेस बोलीं- अपनी बेटी के साथ सोने को तैयार था वो
Photo Credit: Instagram

Ratan Raajputh On Facing Casting Couch, Shared A Bad Memory With Fans: अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो, संतोषी मां और महाभारत जैसे पॉपुलर टीवी सीरियल्स में अपने बेहतरीन अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लेने वाली अदाकारा आए दिन अपनी जिंदगी से जुड़े कुछ किस्से फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। टीवी अदाकारा आए दिन अपने यूट्यूब व्लाॅग के जरिए अपने प्रशंसकों के साथ जुड़ती हैं और उनसे बातचीत करने के दौरान अपनी जिंदगी के अनसुने किस्से साझा करती हैं। हाल ही में अदाकारा ने अपने यूट्यूब व्लाॅग में एक ऐसा किस्सा सुनाया जिसे सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। अदाकारा ने बताया कि करियर के शुरुआती दिनों में उनके साथ कास्टिंग काउच हुआ था। 

60 साल की बूढ़े ने जब रतन के साथ की थीं अभद्र बातें 

अदाकारा ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि जब भी वह एक आदमी के बारे में सोचती हैं उन्हें बहुत गुस्सा आता है। उन्होंने कहा कि वह पहले बहुत मासूम और भोली भाली थीं। एक दिन वह एक बहुत बड़े प्रोडक्शन हाउस में गईं जहां उनकी मुलाकात एक 60 से 65 साल के बूढ़े व्यक्ति से हुई थी। उस आदमी ने अदाकारा को देख कर यह कहा था कि उनका मेकओवर करना पड़ेगा। बाल, त्वचा और कपड़ों को लेकर वह अदाकारा को काफी नीचा दिखा रहा था। उस बूढ़े आदमी ने यह कहा था कि अदाकारा का मेकओवर करने के लिए तकरीबन दो से डेढ़ लाख का खर्चा होगा। उस आदमी ने यह कहा था कि 'तुम पर मैं इतने खर्चे क्यों करूं?' 

अदाकारा का गॉडफादर बनना चाहता था वह आदमी

अदाकारा ने आगे यह बताया कि उस बूढ़े व्यक्ति ने कहा था कि 'तुम्हें मुझे अपना गॉडफादर बनाना होगा।' अदाकारा ने फिर यह जवाब दिया था कि उन्हें गॉडफादर का मतलब नहीं पता है। जिसके बाद आदमी ने यह कहा था कि अदाकारा को उनके साथ फ्रेंडशिप करनी होगी। यह सुनकर अदाकारा दंग रह गई थीं। रतन ने फिर यह कहा था कि 'मैं आपसे दोस्ती कैसे कर सकती हूं आप तो मेरे पिता जैसे हैं। आप जो गाइड करेंगे मैं वह करूंगी।' अदाकारा की बात सुनकर वह आदमी भड़क गया और बोला 'एक्ट्रेस बनने आई हो तो तुम्हें स्मार्ट बनना पड़ेगा और यह ड्रामा बंद करो।' 

अपनी बेटी के साथ भी सोने के लिए तैयार था वह व्यक्ति

इसके बाद अदाकारा ने कहा कि 'थोड़े देर बाद उस बूढ़े आदमी ने बहुत घटिया बात कही थी।' अदाकारा आगे बताती हैं कि उस आदमी ने यह कहा था कि उसकी बेटी भी अगर एक्ट्रेस बनती तो वह उसके साथ भी सोता। उस बूढ़े आदमी की यह बात ‌सुनकर रतन राजपूत के होश उड़ गए थे, वह तकरीबन 1 महीने तक किसी भी मीटिंग में शामिल नहीं हुई थीं। 

End of Article