TRP Week 37 Report: टीआरपी में अनुपमा की बादशाहत कायम, इमली को हुआ फायदा, टॉप 20 से बाहर केबीसी 14

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 22, 2022, 05:22 PM IST

TRP week 37 top 5 TV Show: साल 2022 के 37वें हफ्ते की टीआरपी की लिस्ट में अनुपमा नंबर वन पर बना हुआ है। वहीं, अमिताभ बच्चन का शो कौन बनेगा करोड़पति 14 टॉप 20 से बाहर है। देखिए इस हफ्ते टीआरपी की लिस्ट।

TRP Week 37 Report: टीआरपी में अनुपमा की बादशाहत कायम, इमली को हुआ फायदा, टॉप 20 से बाहर केबीसी 14

TRP Week 37 Report TV Serials Top 5: साल 2022 के 37वें हफ्ते की टीआरपी जारी हो गई है। इस हफ्ते एक बार फिर अनुपमा ने बाजी मारी है। यही नहीं, पिछले हफ्ते के मुकाबले इस हफ्ते शो के दर्शकों में भी उछाल आया है। वहीं, दूसरे नंबर पर स्टार प्लस का शो गुम है किसी के प्यार में     दूसरे नंबर पर है। टीवी सीरियल इमली को लीड एक्टर सुंबुल तौकीर और फहमान खान ने अलविदा कह दिया है। हालांकि, इस हफ्ते शो की टीआरपी में अच्छा उछाल आया है। कलर्स चैनल के रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 में भारी गिरावट दर्ज हुई है। इसके अलावा कौन बनेगा करोड़पति 14 टॉप 20 से बाहर है।

37वें हफ्ते स्टार प्लस का शो अनुपमा (Anupama) 3.1 प्वाइंट्स के साथ टीआरपी की लिस्ट में नंबर वन पर है। 36वें हफ्ते अनुपमा को 2.8 मिलियन इंप्रेशन मिले थे। शो के मौजूदा ट्रैक की बात करें तो एक्स्ट्रा मेरिटियल अफेयर का खुलासा होने के बाद शाह परिवार एक बार फिर बिखर गया है। वनराज ने पारितोष को घर से बाहर निकाल दिया है। वहीं, किंजल भी अपनी बेटी को लेकर अनुपमा और अनुज के घर पर चली गई हैं। वहीं, पारितोष अपनी मां पर आरोप लगा रहा है कि वह उसकी शादी और घर तोड़ना चाहती है।

नंबर दो पर गुम है किसी के प्यार में
टीवी सीरियल गुम है किसी के प्यार में दूसरे नंबर पर बना हुआ है। इस हफ्ते शो को 2.9 प्वाइंट्स मिले हैं। पिछले हफ्ते शो को 2.5 प्वाइंट्स मिले थे। वहीं, इमली और ये हैं चाहतें की टीआरपी में भी उछाल आया है। दोनों को ही 2.4 प्वाइंट्स मिले हैं। दोनों ही तीसरे नंबर पर काबिज हैं। स्टार प्लस का शो ये रिश्ता क्या कहलाता है को पिछले हफ्ते के मुकाबले इस हफ्ते थोड़ी राहत मिली है। हर्षद मेहता और प्रणाली राठौड़ के शो को 2.1 प्वाइंट्स मिले हैं। जी टीवी के शो भाग्य लक्ष्मी के साथ ये रिश्ता क्या कहलाता है चौथे नंबर पर है।  

कुंडली भाग्य और बानी चौ होम डिलीवरी टॉप पांच में बने हुए हैं। दोनों को ही 2.0 प्वाइंट्स मिले हैं। कुंडली भाग्य की रेटिंग में सुधार हुआ है। वहीं, बानी चौ होम डिलवरी की रेटिंग गिरी है। 
 

End of Article