राखी सावंत बनीं शानदार BMW कार की मालकिन, नए बॉयफ्रेंड आदिल खान दुर्रानी ने की गिफ्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 16, 2022, 04:06 PM IST

Rakhi Sawant New Boyfriend Adil Khan Durrani: इसी साल फरवरी में राखी सावंत ने अपने पति रितेश का साथ छोड़ दिया था, जिनके साथ उन्होंने बिग बॉस 15 में हिस्सा लिया था। राखी ने अपने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी कर उनसे अलग होने की घोषणा की थी...

राखी सावंत बनीं शानदार BMW कार की मालकिन, नए बॉयफ्रेंड आदिल खान दुर्रानी ने की गिफ्ट

Rakhi Sawant New Boyfriend: राखी सावंत और कॉन्ट्रोवर्सी हमेशा साथ-साथ चलते हैं। अपनी बेबाक शख्सियत और बोल्ड हरकतों के लिए पहचानी जाने वालीं राखी सावंत इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर फिर से सुर्खियां बटोर रही हैं। बिग बॉस फेम राखी की लाइफ में फिर से प्यार की एंट्री हुई है। ताजा अपडेट के मुताबिक  राखी सावंत फिलहाल आदिल खान दुर्रानी को डेट कर रही हैं। जिसकी पुष्टि खुद राखी ने की है। कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन ने हाल ही में अपनी नए बॉयफ्रेंड से मीडिया फोटोग्राफर्स को मिलवाया और घोषणा की है कि वह उनके साथ रिश्ते में है। राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर आदिल के साथ अपने कुछ वीडियोज भी शेयर किए हैं।

अब आदिल खान दुर्रानी ने अपनी लेडीलव राखी को महंगा गिफ्ट दिया है। उन्होंने राखी सावंत को एक शानदार BMW X1 गिफ्ट की है। जी हां, आपने उसे सही पढ़ा है। बिग बॉस की कंटेस्टेंट रहीं राखी सावंत ने अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह बीएमडब्ल्यू चलाती दिख रही हैं और आदिल खान को इतना बड़ा सरप्राइज देने के लिए धन्यवाद दे रही हैं। 

वीडियो क्लिप के साथ, सावंत ने लिखा, 'मेरी प्यारी दोस्त शैली लाथेर, राज भाई और आदिल, इतना बड़ा सरप्राइज देने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !! धन्यवाद एक टन... ये मेरे लिए बहुत मायने रखता है !! भगवान भला करे।'

इसी बीच राखी सावंत ने हाल ही में एक अवॉर्ड फंक्शन में शिरकत की और रेड कार्पेट पर पपराजी के लिए पोज देते हुए उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड आदिल को एक वीडियो कॉल किया। इस दौरान वो वीडियो कॉल पर उनको मीडिया से मिलवाती दिखीं। 

इसी साल फरवरी में राखी सावंत ने अपने पति रितेश का साथ छोड़ दिया था, जिनके साथ उन्होंने बिग बॉस 15 में हिस्सा लिया था। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एक बयान जारी कर उनसे अलग होने की घोषणा की थी। राखी ने लिखा था, 'प्रिय प्रशंसकों और शुभचिंतकों, बस इतना कहना चाहती हूं कि रितेश और मैंने अलग होने का फैसला किया है। बिग बॉस के बाद बहुत कुछ हुआ है और मैं कुछ चीजों से अनजान थी जो मेरे नियंत्रण से बाहर थीं। हमने अपने मतभेदों को दूर करने की कोशिश की है और चीजों को काम करने की कोशिश की है, लेकिन मुझे लगता है कि यह सबसे अच्छा है कि हम दोनों सौहार्दपूर्ण तरीके से आगे बढ़ें और हम दोनों अलग-अलग जीवन का आनंद लें।'

End of Article