दुबई में घर और BMW गिफ्ट करने के बाद आदिल खान का है बड़ा प्लान, राखी सावंत के लिए खोलेंगे डांस अकेडमी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 28, 2022, 08:45 AM IST

rakhi sawant boyfriend adil khan Want To open Dance Academy: राखी सावंत इन दिनों खुद से छह साल छोटे आदिल खान दुर्रानी को डेट कर रही हैं। अब हाल ही में दुबई में आदिल की फैमिली से मिलने के बाद राखी मुंबई लौटी हैं...

दुबई में घर और BMW गिफ्ट करने के बाद आदिल खान का है बड़ा प्लान, राखी सावंत के लिए खोलेंगे डांस अकेडमी

rakhi sawant boyfriend adil khan: कॉन्ट्रोवर्शियल क्वीन राखी सावंत आए दिन अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। बिग बॉस के वो पति रितेश से अलग हो गई हैं और वो उनको छोड़कर अपनी पहली पत्नी के पास चले गए हैं। अब राखी सावंत इन दिनों खुद से छह साल छोटे आदिल खान दुर्रानी को डेट कर रही हैं। राखी सावंत और आदिल की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। अब हाल ही में दुबई में छुट्टियां मनाने के बाद राखी और आदिल मुंबई आ चुके हैं। दोनों को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। 

राखी के लिए डांस अकेडमी खोलना चाहते हैं आदिल
राखी सावंत के बॉयफ्रेंड आदिल खान अभी बेंगलुरु में रह रहे हैं। लेकिन वह राखी के लिए मुंबई में एक डांस एकेडमी शुरू करने का प्लान बना रहे हैं। राखी ने बताया कि उनके काम से आदिल को कोई दिक्कत नहीं है। आदिल चाहते हैं कि वह बस कम ग्लैमरेस कपड़े पहनें। उनका शरीर ढंका हुआ ज्यादा रहे। आदिल का कहना है, 'राखी की इमेज टीवी वगैरह में जैसी भी हो। लेकिन वह असल जिंदगी में उसके उलट हैं। उनका नेचर जॉली है, वो हर छोटी चीजों में खुश हो जाती हैं। पब्लिक की नजर में उनकी जो भी इमेज है, वह गलत है। वह बहुत साधारण और जमीन से जुड़ी इंसान हैं।' ये तो सब जानते हैं कि आदिल ने राखी को BMW गिफ्ट की थी। इतना ही नहीं आदिल ने राखी के नाम से दुबई में एक घर भी खरीदा है।

राखी ने पहले बताया था कि आदिल का परिवार उन्हें पसंद नहीं करता। ऐसे में अब दुबई जाकर राखी, आदिल के परिवार से मिलीं। राखी बताती हैं, 'आदिल मुझे दुबई इसलिए लेकर गए क्योंकि वह मुझे अपनी फैमिली से मिलवाना चाहते थे। यहां उनके बहुत सारे चचेरे भाई-बहन हैं। वैसे आदिल की आंटी जुलाई में लंदन से आ रही हैं और वह उनकी फैमिली को समझाएंगी। इस तरह हमारे रिश्ते को आगे ले जाने में मदद करेंगी।' 

राखी सावंत ने बताया था, 'मैं रितेश के साथ ब्रेकअप के बाद डिप्रेशन में चली गई थी। कुछ अच्छा नहीं लग रहा था। इसके बाद आदिल मेरी जिंदगी में आया और उसने हमारी एक महीने की मुलाकात के बाद मुझे प्रपोज कर दिया। मैं उनसे छह साल बड़ी हूं तो शुरुआत में, मैं तैयार नहीं थी लेकिन उसने मुझे प्रियंका चोपड़ा, मलाइका अरोड़ा का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि वह मुझसे बेहद प्यार करते हैं। मुझे उनसे प्यार होने लगा, मुझे लगता है कि भगवान ने उनको मेरे पास भेजा है।'

End of Article