Rahul Vaidya-Disha Parmar ने किया रोमांटिक डांस तो हल्दी में इमोशनल हुई दुल्हन, नहीं आए अली गोनी-जैस्मिन भसीन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 16, 2021, 07:31 AM IST

Rahul Vaidya And Disha Parmar wedding Function haldi mehndi: राहुल वैद्य और दिशा परमार आज शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। कपल की संगीत सेरेमनी शादी के अगले दिन यानि 17 जुलाई को होगी...

Rahul Vaidya-Disha Parmar ने किया रोमांटिक डांस तो हल्दी में इमोशनल हुई दुल्हन, नहीं आए अली गोनी-जैस्मिन भसीन

राहुल वैद्य और दिशा परमार आज (शुक्रवार 16 जुलाई) शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। राहुल और दिशा के प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुके हैं जिसकी कई तस्वीरें, वीडियोज ऑनलाइन वायरल हो रहे हैं। फैन्स कपल को बैंड बाजा बारात के साथ शादी के बंधन में बंधते देखने के लिए बेचैन हो गए हैं। जबकि राहुल और दिशा अपने डांस की तैयारी में व्यस्त हैं, कोरियोग्राफर सुमित खेतान ने कपल के संगीत फंक्शन को कोरियोग्राफ किया है। दिशा परमार और राहुल वैद्य की संगीत सेरेमनी शादी के अगले दिन यानि 17 जुलाई को होगी।

फेमस सिंगर, बिग बॉग कंटेस्टेंट राहुल वैद्य और दिशा परमार की मेहंदी, हल्दी सेरेमनी काफी ग्रैंड रही। हाल ही में दिशा परमार की मेहंदी की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आए हैं जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही हैं। इस दौरान राहुल और दिशा का रोमांटिक डांस भी देखने को मिला है। राहुल, दिशा के हाथों की मेहंदी में अपना नाम ढूंढते और उनको स्पेशल फील कराते दिखे।

कपल की हल्दी सेरेमनी भी काफी भव्य रही। इस दौरान राहुल के क्लोज फ्रेंड और फैमिली मेंबर मौजूद रहे। जिन्होंने राहुल वैद्य को जमकर हल्दी लगाई और संग डांस किया। वहीं दिशा परमार इस यलो कलर की ड्रैस में काफी ब्यूटीफुल लुक में नजर आईं। हल्दी सेरेमनी में एक्ट्रेस थोड़ी इमोशनल भी हो गई थीं। हालांकि दोनों में से किसी भी फंक्शन में  राहुल वैद्य के करीबी दोस्त अली गोनी और जैस्मिन भसीन नजर नहीं दिखीं। 

सुमित खेतान ने बताया कि मैं, राहुल और दिशा के संगीत को कोरियोग्राफ कर रहा हूं और यह बहुत मजेदार है। एक हफ्ते पहले रिहर्सल शुरू हो गया है। मैं निश्चित रूप से गाने नहीं बता सकता लेकिन ये हिंदी फिल्मों के हिट सॉन्ग हैं। ​​राहुल और दिशा बहुत चुलबुले स्वभाव के हैं और उन्हें सिखाने में मजा आ रहा है। हम हर दिन शाम को रिहर्सल कर रहे हैं।

आपको बता दें दिशा परमार को राहुल वैद्य ने बिग बॉस के घर में शादी के लिए प्रपोज किया था। अब खतरों के खिलाड़ी 11 की शूटिंग करके लौटने के बाद राहुल ने शादी की घोषणा की। कपल हनीमून के लिए यूरोप की जगह स्विट्जरलैंड या ऑस्ट्रिया जाने का प्लान बना रहे हैं।

End of Article