Radha Mohan: प्यार का पहला नाम राधा मोहन टीवी सीरियल 2 मई से होगा शुरू, जानें स्टारकास्ट-कहानी और कहां देख सकते हैं आप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 23, 2022, 06:03 PM IST

Radha Mohan TV Serial How to watch: शब्बीर आहलूवालिया फिर से टेलीविजन स्क्रीन पर वापसी कर रहे हैं। शब्बीर अपना नया शो प्यार का पहला नाम राधा मोहन लेकर आ रहे हैं। यहां जानें इस नए सीरियल प्यार का पहला नाम राधा मोहन की पूरी डिटेल...

Radha Mohan: प्यार का पहला नाम राधा मोहन टीवी सीरियल 2 मई से होगा शुरू, जानें स्टारकास्ट-कहानी और कहां देख सकते हैं आप

Radha Mohan TV Serial Star Cast: छोटे परदे पर अब जल्द ही आपका मनोरंजन करने के लिए एक नया टीवी सीरियल शुरू हो रहा है। जिसमें आपको आज के युग के नजरिए से एक दिलचस्प कहानी देखने को मिलने वाली है। इस टेलीविजन सीरियल का नाम प्यार का पहला नाम राधा मोहन है। जी हां, एकबार फिर से ऑडियंस को राधा और मोहन की कहानी देखने को मिलने वाली है। खास बात ये है कि इस सीरियल से शब्बीर आहलूवालिया फिर से टेलीविजन स्क्रीन पर वापसी कर रहे हैं। शब्बीर एकबार फिर से जी टीवी के साथ पार्टनरशिप कर रहे हैं और अपना नया शो प्यार का पहला नाम राधा मोहन लेकर आ रहे हैं। पहले भी शब्बीर को इसी चैनल पर कुमकुम भाग्य में मुख्य भूमिका निभाते देखा जा चुका है जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। यहां जानें शब्बीर आहलूवालिया के नए सीरियल प्यार का पहला नाम राधा मोहन की पूरी डिटेल। 

कब से शुरू हो रहा प्यार का पहला नाम राधा मोहन सीरियल 
प्यार का पहला नाम राधा मोहन सीरियल अब जी टीवी पर शुरू होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इसको हम अब 'इस मोड़ से जाते हैं' सीरियल की जगह लेते हुए देखेंगे। साथ ही काशीबाई बाजीराव बल्लाल को रात 8:00 बजे के स्लॉट में राधा मोहन धारावाहिक के लिए टाइम परिवर्तन का सामना करना पड़ेगा। जी टीवी का प्यार का पहला नाम राधा मोहन, 2 मई 2022 में प्रसारित होगा और इसे एलएसडी फिल्म्स द्वारा निर्मित किया गया है।

प्यार का पहला नाम राधा मोहन की स्टाराकास्ट
प्यार का पहला नाम राधा मोहन की स्टारकास्ट भी काफी जबरदस्त होने वाली है। शो में शब्बीर अहलूवालिया को हम मेल लीड की भूमिका में देखेंगे। साथ ही निहारिका रॉय को प्यार का पहला नाम राधा मोहन में फीमेल लीड की भूमिका देखा जाएगा। इसी के साथ सीरियल में कीर्ति नागपुरे, रीजा चौधरी, संभावना मोहंती, स्वाति शाह, मनीषा पुरोहित, रणवीर सिंह मलिक, सनी सचदेव, सुमित अरोड़ा, पूजा कावा और ब्रिज किशोर तिवारी को भी अहम भूमिका में देखा जाएगा। 

बात अगर सीरियल की कहानी की करें तो राधा मोहन, मोहन और भगवान कृष्ण के लिए उनके प्रेम की कहानी है। जहां राधा उनकी यात्रा में उनकी मदद करेगी। राधा के अलावा यहां मोहन की जिंदगी में किसी और को देखा जाएगा। अब देखना ये कि राधा कैसे अपने मोहन को पा सकेंगी। 

End of Article