खुल गया पर्ल वी पुरी की किस्मत का ताला, दिव्या खोसला कुमार के साथ टीवी एक्टर को मिली यह फिल्म

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 2, 2022, 11:22 PM IST

Pearl V Puri To Got An Offer Of A Bollywood Film With Divya Khosla Kumar: टीवी के जाने-माने अभिनेता पर्ल वी पूरी अब जल्द ही बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। उन्हें दिव्या खोसला कुमार के साथ फिल्म यारियां के सीक्वल में देखा जाएगा।

खुल गया पर्ल वी पुरी की किस्मत का ताला, दिव्या खोसला कुमार के साथ टीवी एक्टर को मिली यह फिल्म
Photo Credit: Instagram

Pearl V Puri To Get Featured In Yaariyan 2 With Divya Khosla Kumar: 2014 में आई फिल्म यारियां को दर्शकों ने खूब सराहा था। इस फिल्म को देखने के बाद दर्शक इसके सीक्वल का इंतजार बेसब्री से कर रहे थे। हाल ही में यह खबर आई है कि जल्द ही बड़े पर्दे पर इस फिल्म का सीक्वल रिलीज होगा। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में छोटे पर्दे के जाने माने अभिनेता पर्ल वी पूरी भी नजर आने वाले हैं। 2021 में टीवी एक्टर के खिलाफ POSCO के तहत केस दर्ज हुआ था लेकिन 11 दिनों के अंदर उन्हें बेल मिल गई थी। जिसके बाद से पर्ल वी पूरी कैमरा से दूर ही रहे, लेकिन उन्हें तेरी आंखों में सॉन्ग में देखा गया था। ‌ 

इस‌ गाने में उनकी को-स्टार रहीं दिव्या खोसला कुमार इस फिल्म में भी उनके साथ नजर आने वाली हैं। हिंदुस्तान टाइम्स की एक खबर के अनुसार, दिव्या खोसला कुमार और पर्ल वी पुरी यारियां 2 फिल्म में एक साथ नजर आएंगे। सूत्रों ने यह जानकारी दी है कि, भले ही दिव्या खोसला कुमार और पर्ल वी पूरी एक साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने वाले हैं लेकिन पर्ल इस फिल्म में मुख्य भूमिका नहीं निभाएंगे। उनका किरदार भी अहम रहेगा लेकिन लीड नहीं। सूत्र ने आगे यह जानकारी दी कि 'टीम ने शिमला में इस फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर ली है। इस फिल्म की कहानी तीन लोगों पर आधारित है जिनमें से एक पर्ल‌ हैं और दिव्या सेंट्रल कैरेक्टर हैं।'

सोर्स ने आगे यह भी बताया कि यह फिल्म कब तक बड़े पर्दे पर जारी हो सकती है। सूत्र ने कहा कि 'यह फिल्म वर्ष 2023 के पहले हाफ में जारी हो सकती है।' फिलहाल, पर्ल वी पूरी ने इस फिल्म को लेकर कुछ नहीं नहीं कहा है। वहीं, दिव्या खोसला कुमार ने भी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। यारियां के सीक्वल के निर्देशक राधिका राय और विनय सप्रू हैं। 

End of Article