Pearl V Puri केस में पुलिस ने किया खुलासा- 12 साल से कम उम्र की हैं पीड़िता, एक्टर की हो रही है कोरोना जांच

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 5, 2021, 06:31 PM IST

Pearl V Puri Case Update: पर्ल वी पुरी को पुलिस ने नाबालिग से रेप मामले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानिए केस पर क्या कहा पुलिस डीसीपी ने...

Pearl V Puri केस में पुलिस ने किया खुलासा- 12 साल से कम उम्र की हैं पीड़िता, एक्टर की हो रही है कोरोना जांच

मुंबई. नाबालिग के साथ रेप और छेड़छाड़ के मामले में टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मुंबई पुलिस के जोन 2 वसई के डीसीपी संजय पाटिल ने कहा कि पर्ल को फिलहाल जमानत नहीं मिली है। पर्ल को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। फिलहाल उनकी कोरोना जांच हो रही है।

संजय पाटिल ने मीडिया से बातचीत में बताया कि पीड़िता के पिताजी ने वर्सोवा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा था कि उनकी बेटी के साथ यौन शोषण हुआ है।

डीसीपी के मुताबिक टीवी सीरियल की शूटिंग नयगांव के पास चल रही थी। ऐसे में जीरो एफआईआर दर्ज कर वसाई पुलिस स्टेशन में केस को ट्रांसफर कर दिया गया है। एक्टर के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया  है। 

TV actor Pearl V Puri sent to 14-day judicial custody in minor rape case -  Times of India

लिया गया पीड़िता का बयान  
संजय पाटिल ने बताया कि इस मामले में पीड़िता का बयान ले लिया है। बयान में आरोपी का रोल होने के बाद उसे अरेस्ट किया गया है। इसके अलावा पीड़िता का मेडिकल टेस्ट भी कर लिया गया है।  

डीसीपी के मुताबिक, पीड़िता की मां पर्ल के ही सीरियल में काम करती थी, जिसके कारण वह सेट पर आया जाया करती थी। उसने एक्टर के किरदार का नाम  बताया है। पीड़िता की उम्र 12 साल से कम है।

Naagin actor Pearl V Puri arrested on rape charges | Hindustan Times

सेलेब्स ने किया सपोर्ट  
पर्ल के सपोर्ट में कई टीवी  सितारे उतर आए हैं। एकता कपूर ने लिखा, 'मेरी पीड़ित बच्‍ची की मां से फोन पर कई बार बात हुई। उन्‍होंने साफ कहा है कि पर्ल इसमें शामिल नहीं था और उनके पति ही कहानियां गढ़ने की कोशिश कर रहे हैं।'

नागिन  3 में पर्ल के साथ काम कर चुकीं अनीता हसनंदानी ने लिखा, आज सुबह उठते ही मुझे पर्ल वी पुरी के बारे में एक बेबुनियाद खबर सुनने को मिली।
 मैं पर्ल को जानती हूं और ये सच नहीं है। ये सच हो ही नहीं सकता है। ये सब झूठ है। जल्द ही सच बाहर आएगा। लव यू पर्ल वी पुरी।'

End of Article