Panchayat 2: जल्द आ रहा है पंचायत वेब सीरीज का दूसरा सीजन, जानिए कैसी हो सकती है कहानी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 28, 2022, 08:39 PM IST

Panchayat 2 Jeetendra Kumar: पंचायत वेब सीरीज के फैंस का इंतजार खत्म हुआ। वेब सीरीज का दूसरा सीजन जल्द ही रिलीज होने वाला है। सीरीज में जीतेंद्र कुमार एक बार फिर अभिषेक त्रिपाठी के रोल में नजर आएंगे।

Panchayat 2: जल्द आ रहा है पंचायत वेब सीरीज का दूसरा सीजन, जानिए कैसी हो सकती है कहानी

Panchayat Season 2: अमेजन प्राइम की पॉपुलर सीरीज पंचायत का दूसरा सीजन जल्द रिलीज होने वाला। पंचायत सचिव अभिषेक त्रिपाठी (Jeetendra Kumar), प्रधानजी बृज भूषण दुबे (Raghubir Yadav), विकास (Chandan Roy), मंजू देवी (Neena Gupta) एक बार फिर फैंस को गुदगुदाने के लिए आ रहे हैं। पंचायत के पहले सीजन में प्रह्लाद पांडे का किरदार निभाने वाले एक्टर फैजल मलिक ने सोशल मीडिया पर सीरीज का पोस्टर शेयर किया है। 

पंचायत सीजन 2 के पोस्टर में जीतेंद्र कुमार उर्फ अभिषेक त्रिपाठी, उप प्रधान प्रह्लाद पांडे और विकास बाइक पर बैठे हुए हैं और सड़क में बहुत सारे गड्ढे हैं। वहीं, प्रधान मंजू देवी नाराज खड़ी हैं। प्रधान पति बृज भूष दुबे के हाथ में बिस्तर है। पीछे बोर्ड पर लिखा है ग्राम पंचायत फुलेरा में आपका स्वागत है।' आपको बता दें कि पंचायत का पहला सीजन अप्रैल 2020  में ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर रिलीज हुआ था। कोरोना के कारण लगे लॉकडाउन के दौरान इसे काफी ज्यादा देखा गया था। IMDB में इस सीरीज को 10 में से 8.8 रेटिंग दी गई थी।

May be an image of 4 people, motorcycle and outdoors

ऐसी हो सकती है सीजन 2 की कहानी
पंचायत के पहले सीजन में इंजीनियरिंग कर चुके अभिषेक त्रिपाठी पंचायत सचिव बनकर फुलेरा गांव में आते हैं। पहले दिन ही वह नौकरी छोड़ने का मन बना लेते हैं। वह एमबीए करने के लिए CAT की परीक्षा की तैयारी करते हैं। हालांकि, पहले प्रयास में वह असफल रहते हैं। वहीं, सीजन के आखिरी एपिसोड में दिखाया है कि अभिषेक त्रिपाठी की मुलाकात प्रधान मंजू देवी और बृज भूषण दुबे की बेटी रिंकी से होती है और वह उन्हें पसंद करने लगते हैं। ऐसे में सीजन 2 में अभिषेक और रिंकी की लव स्टरी दिखाई जा सकती है। इसके अलावा देखना होगा इस बार अभिषेक त्रिपाठी एमबीए की परीक्षा में पास होते हैं या नहीं। 

Panchayat (TV Series 2020– ) - IMDb

हर एपिसोड एक नई कहानी
पंचायत को द वायरल फीवर (TVF) ने बनाया है। वेब सीरीज के हर एक एपिसोड में एक नई कहानी है। हालांकि, ये कहानी अभिषेक त्रिपाठी, मंजू देवी, विकास और बृज भूषण दुबे के ईर्द-गिर्द ही घूमती है।

पहले सीजन की ज्यादातर शूटिंग मध्य प्रदेश के सीहोर में हुई थी। पहले सीजन के डायलॉग भी काफी पॉपुलर हुए थे, जिस पर सोशल मीडिया पर काफी मीम  भी बने थे।

End of Article