Imlie Twist Latest Spoiler: इमली में हुई नए CEO की एंट्री, अरविंद मर्डर केस के बीच आर्यन राठौर का नया दुश्मन लाएगा तूफान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 9, 2022, 04:23 PM IST

Imlie Twist Latest Spoiler Update New : अब सीरियल इमली की कहानी सबसे बड़ा यू-टर्न लेने जा रही है क्योंकि अब एक नया सीईओ स्टोरीलाइन में अपनी नई एंट्री दर्ज कर रहा है, जो कि राठौर फैमिली का दुश्मन होगा...

Imlie Twist Latest Spoiler: इमली में हुई नए CEO की एंट्री, अरविंद मर्डर केस के बीच आर्यन राठौर का नया दुश्मन लाएगा तूफान

Imlie Twist Latest Update New Spoiler: इमली सीरियल की कहानी में अब आर्यली के लिए कुछ बड़ी चुनौतियां इंतजार कर रही हैं और हम नहीं चाहते कि आप इसे मिस करें। आर्यन, इमली को सबक सिखा रहा है लेकिन इधर अरविंद की मौत के रहस्य को सुलझाने के लिए इमली एक्शन मोड में आ चुकी है। जैसे ही इमली, आर्यन का इंटरव्यू लेती है, उसे आखिरकार इस बात का पता चल जाता है कि कैसे अरविंद को उसी साल बड़ी सफलता मिली, जिसमें उसकी मौत हुई थी और कैसे वह इंटरनेशनल मार्केट में राठौर फार्मास्यूटिकल्स लॉन्च करने की योजना बना रहा था। 

इस प्रकार इमली चालाकी से यह पता लगा लेती है कि अन्य कॉम्पटीटर्स ने उसके लॉन्च से पहले उसे तोड़ना चाहा होगा और वहां उसे उसकी मृत्यु के वास्तविक कारण का सुराग मिल सकता है। अब सीरियल इमली की कहानी सबसे बड़ा यू-टर्न लेने जा रही है क्योंकि अब एक नया सीईओ स्टोरीलाइन में अपनी नई एंट्री दर्ज कर रहा है, जो कि प्रतिस्पर्धी कंपनी से संबंधित है और वो राठौर कंपनी का इंटरनेशनल लॉन्च नहीं चाहता था।

इमली और उसका नया मिशन
आर्यन उन कॉम्पटीटर कंपनियों के नाम देता है जिनमें अब इमली, अरविंद की मौत के मामले पर पहला आर्टिकल छापकर अपना पहला युद्ध छेड़ती है। यहां असली मास्टरमाइंड उर्फ प्रतिद्वंदी कंपनी का सीईओ, इमली के जोड़-तोड़ वाले लेख से ट्रिगर होने वाला है। आखिर इमली उसे कैसे बेनकाब करेगी और अरविंद को न्याय दिलाएगी?

गार्ड से मिलने के बाद इमली जाएगी त्रिपाठी हाउस
आखिरकार इमली, अरविंद चौहान प्रा. लिमिटेड और आर्यन के दर्द को याद करते हुए भावुक हो जाएगी। अब वो राठौर फार्मास्यूटिकल्स के गार्ड से मिलेगी, जो अरविंद के अच्छे स्वभाव और उसके प्रति देखभाल करने वाले रवैये के बारे में बताएगा जब वह उनके साथ काम करता था। आगे इमली, अरविंद की मृत्यु के दौरान मौजूद अन्य पत्रकारों के बारे में गार्ड से जानती है तो वो अंततः आदित्य से मिलने के बारे में सोचती है। अब इमली त्रिपाठी परिवार से मिलने आर्यन के साथ जाती है और यहां आदित्य उन्हें ताना मारता है। हालांकि आर्यन, इमली की रक्षा करता है।

आदित्य करेगा इमली की मदद
इमली, आदित्य से मिलती है और अंत में किसी तरह उसकी मदद लेती है जब वह उसे कुछ तस्वीरें देता है जो उसने अरविंद की मृत्यु के दिन क्लिक की थी। आर्यन ने अपनी पत्नी पर अपना भरोसा दिखाया, जो आदित्य को परेशान करता है लेकिन इमली को अभिभूत कर देता है। इमली अपना काम तब शुरू करती है जब वह कर्मचारियों की सूची के बारे में सोचती है। इस प्रकार, वह अंततः अरविंद के कमरे में जाती है और उसे साफ करना और झाड़ना शुरू कर देती है। आर्यन खुला कमरा देखता है और अरविंद के साथ अपने प्यारे पलों को याद करता है। हालांकि, इसके बाद वह लैपटॉप तोड़ देता है और इमली पर चिल्लाता है। अब आगे कहानी में इमली को आर्यन का विकराल रूप देखने को मिलेगा। क्या इमली अरविंद केस की मिस्ट्री सॉल्ल कर पाएगी? 

End of Article