करण कुंद्रा से ब्रेकअप के 2 साल बाद एक्‍स गर्लफ्रेंड अनुषा दांडेकर ने तोड़ी चुप्‍पी, बताई अलग होने की वजह

Breakup Story: अनुषा दांडेकर और करण कुंद्रा साल 2019 में अलग हो गए थे। इससे पहले बी टाउन के वे हॉटेस्‍ट कपल थे। ब्रेकअप के बाद अनुषा ने हाल ही में अपने इंस्‍टाग्राम पर पूछे गए एक सवाल पर इसका कारण बताया है।

Anusha Dandekar and Karan Kundraa, Anusha Dandekar and Karan Kundraa breakup
Anusha Dandekar and Karan Kundraa 
मुख्य बातें
  • एमटीवी के पॉपुलर रियलिटी शो को करण और अनुषा ने किया था होस्‍ट
  • साल 2019 में दोनों की राहें हो गई थी जुदा
  • ब्रेकअप से फैंस हुए थे शॉक्‍ड, सामने आई थीं कई वजह

Anusha Dandekar and Karan Kundraa breakup reason: एमटीवी के पॉपुलर शो लव स्कूल की मेजबानी करने वाले करण कुंद्रा और अनुषा दांडेकर रियल लाइफ में कपल थे। दोनों की जोड़ी लोगों को काफी पसंद थी। मगर 3 साल एक दूसरे को डेट करने के बाद साल  2019 के दौरान उनकी राहें अलग हो गईं। इसके पीछे कई अलग अलग वजह बताई गईं, लेकिन कभी भी दोनों ने खुलकर इस बारे में बात नहीं की। मगर ब्रेकअप के दो साल बाद आखिरकार अनुषा ने इस मसले पर अपनी चुप्‍पी तोड़ी है। उन्‍होंने अपने इंस्‍टाग्राम पर अलग होने की वजह के बारे में खुलासा किया। 

अनुषा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक प्रश्नोत्तर (प्रश्न और उत्तर) सेशन के दौरान, एक प्रशंसक के पूछ गए सवाल पर अपनी टिप्‍पणी दी। दरअसल फैन ने उनसे पूछा था, "कृपया, यदि आप बता सकती हैं तो आपके ब्रेक-अप का सीधा कारण जानना चाहते हैं?"। इस पर अनुषा ने जवाब दिया, "हमें रिश्‍ते में अधिक ईमानदारी, प्यार और खुशी के की जरूरत है... और यह आत्म-प्रेम से शुरू होता है। तो, मैंने अपने आप को चुना। बस इतना ही।"

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Anusha Dandekar (@vjanusha)

मालूम हो कि अनुषा दांडेकर और करण कुंद्रा टेली टाउन के सबसे चर्चित जोड़ों में से एक थे। उन्‍हें सबसे आदर्शवादी कपल में से एक माना जाता था। दोनों ने एमटीवी के पॉपुलर रियलिटी शो लव स्कूल की मेजबानी भी की, जिसमें उन्होंने जोड़ों को अपने मतभेदों को दूर करने में मदद की। मगर बाद में दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए। उनका ब्रेकअप 2019 के दौरान शहर की प्रमुख चर्चा बन गया और कई लोग इसके कारण के बारे में सोच रहे थे। शुरुआत में, अनुषा ने करण पर उसे धोखा देने का दावा किया, जिससे अभिनेता ने इनकार किया था। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर