शिवांगी जोशी और मोहसिन खान फिर आ रहे साथ, अनुपमा के मेकर राजन शाही ने दी हिंट!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 13, 2022, 05:20 PM IST

Mohsin Khan and Shivangi Joshi Coming Together?: ये रिश्ता क्या कहलाता है ने जब एक और जेनरेशन लीप लिया था तब शिवांगी जोशी और मोहसिन खान ने शो छोड़ दिया था। यह प्रशंसकों के लिए बहुत शॉकिंग था।

शिवांगी जोशी और मोहसिन खान फिर आ रहे साथ, अनुपमा के मेकर राजन शाही ने दी हिंट!

Mohsin Khan and Shivangi Joshi: शिवांगी जोशी और मोहसिन खान अब तक के बेस्ट टीवी कपल में से एक हैं। वे दोनों नायरा और कार्तिक के रूप में राजन शाही के शो ये रिश्ता क्या कहलाता है का हिस्सा रहे हैं। दोनों ने अपने केमेस्ट्री के दर्शकों का खूब दिल जीता था। शिवांगी जोशी और मोहसिन खान को फैन्स कायरा ने नाम से बुलाते हैं। शो छोड़ने के बाद भी अब तक दोनों की ढेर सारी फैन फॉलोविंग है। दोनों की एक साथ शानदार केमेस्ट्री है और फैंस उन्हें किसी और प्रोजेक्ट में देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब राजन शाही ने शिवांगी जोशी और मोहसिन खान दोनों को लेकर एक बड़ा संकेत दिया है। 

ये रिश्ता क्या कहलाता है ने जब एक और जेनरेशन लीप लिया था तब शिवांगी जोशी और मोहसिन खान ने शो छोड़ दिया था। यह प्रशंसकों के लिए बहुत शॉकिंग था। YRKKH के बाद मोहसिन ने कुछ म्यूजिक वीडियो में काम किया। उन्होंने एक के लिए शिवांगी जोशी के साथ भी काम किया था। वबीं अभिनेत्री को आखिरी बार खतरों के खिलाड़ी 12 में एक कंटेस्टेंट के रूप में देखा गया था। 

शिवांगी और मोहसिन संग फिर काम करेंगे राजन शाही?
हाल ही में अफवाहें थीं कि शिवांगी जोशी, रूपाली गांगुली स्टारर अनुपमा में एंट्री कर रही हैं। एक इंटरव्यू में राजन शाही ने इसे स्पष्ट रूप से अफवाह बताया है। उन्होंने मोहसिन खान और शिवांगी के साथ दोबारा काम करने की इच्छा जताने की भी बात कही। निर्माता ने कहा कि मोहसिन और शिवांगी दो अच्छे कलाकार हैं, अगर सही प्रोजेक्ट हमारे पास आता है तो मैं उनके साथ फिर से काम करना पसंद करूंगा। राजन शाही इंडस्ट्री के सबसे बड़े नामों में से एक हैं। उनका यह विचार कि वह उन दोनों के साथ फिर से काम करना चाहते हैं कहीं न कहीं इस बात की हिंट करता है कि जल्द ही वो कुछ नया लेकर आ सकते हैं। 

YRKKH में 6 साल तक किया काम
ये रिश्ता क्या कहलाता है में शिवांगी जोशी और मोहसिन खान की केमिस्ट्री सभी को पसंद आई थी। शिवांगी और मोहसिन ने शो में करीब 6 साल तक नायरा और कार्तिक का किरदार निभाया था। शिवांगी ने बाद में सीरत की भूमिका निभाई थी, जो कि नायरा की हमशक्ल थी। उनकी केमिस्ट्री इतनी प्रभावशाली थी कि अफवाहें आईं कि शिवांगी और मोहसिन डेटिंग कर रहे हैं। हालांकि इसपर दोनों ने कभी खुलकर बात नहीं की। 

End of Article